भारत को तीसरे टी-20 मैच में हराकर इंग्लैंड ने किया बड़ा कारनामा, 426 दिन बाद किसी टीम ने किया ये कमाल
India vs England, 3rd T20I: भारत को 426 दिनों के बाद घरेलू मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
India vs England, 3rd T20I: भारत को 426 दिनों के बाद घरेलू मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इससे पहले भारत ने आखिरी बार 28 नवंबर 2023 को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 मैच गंवाया था.
इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत का पिछले 426 दिनों से अपने घर पर चली आ रही जीत के सिलसिले को समाप्त कर दिया. इसी के साथ इंग्लिश टीम ने इस सीरीज में भी वापसी कर ली है और अब टीम इंडिया को आने वाले मैचों में कड़ी चुनौती दे सकते हैं.
वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी गई बेकार
भारतीय लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी मेहनत बेकार चली गई. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 145/9 का ही स्कोर बना सकी.
Also Read
- टीम इंडिया को अपनी जिद से बर्बाद कर देंगे गौतम गंभीर! पूर्व दिग्गज कप्तान ने भारतीय हेड कोच पर लगाया बड़ा आरोप
- ICC के सीईओ को पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी देना पड़ा भारी! जय शाह ने कार्रवाई करते हुए लिया इस्तीफा
- IND vs ENG, 3rd T20I: भारत को तीसरे मुकाबले में क्यों मिली हार? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया सबसे कारण
भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. ओपनर अभिषेक शर्मा ने कुछ आकर्षक शॉट जरूर खेले, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं पाए और ब्रायडन कार्स की गेंद पर जोफ्रा आर्चर को कैच थमा बैठे.
इसके बाद संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा योगदान नहीं दे सके और जल्दी आउट हो गए. पावरप्ले में ही भारत ने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए, जिससे टीम दबाव में आ गई.
आदिल राशिद की घातक गेंदबाजी ने बदला खेल
इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद ने भारत की उम्मीदों को करारा झटका दिया. उन्होंने तिलक वर्मा को शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. तिलक पिछले मैच में भारत के संकटमोचक साबित हुए थे, लेकिन इस बार वह टीम को संकट से उबारने में नाकाम रहे.
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने रखी जीत की नींव
इंग्लैंड की पारी में बेन डकेट और लियाम लिविंगस्टोन ने अहम योगदान दिया. डकेट ने 26 गेंदों में अपना दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया, जबकि लिविंगस्टोन 43 रन बनाकर आउट हुए. वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने टी-20 करियर का दूसरा पांच विकेट हॉल (5/24) लिया, लेकिन इंग्लैंड की मध्यक्रम की वापसी ने मैच का रुख तय कर दिया.