IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स में आज होगा आर-पार का मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, पिच-मौसम रिपोर्ट और प्लेइंग XI
लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मे 03:30 बजे खेला जाएगा.
लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मे 03:30 बजे खेला जाएगा. भारतीय टीम ने बर्मिंघम में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत की थी, लेकिन कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में वे सीरीज अपने नाम नहीं कर सके. जिस कारण दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है.
अब हॉम ऑफ क्रिकेट में दोनों टीमों के लिए सब कुछ दांव पर लगा है. क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, सीरीज भी उसी के नाम होगी. भारत टी20 सीरीज में मिली 4-0 की करारी शिकस्त के बाद वनडे सीरीज को अपने नाम कर दौरे का सुखद अंत करना चाहेगा.
हेड टू हेड
अब अगर दोनों टीमें के वनडे आंकड़ों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 112 मैच खेले गए हैं जिनमें से भारत ने 62 मैच में बाजी मारी है और इंग्लैंड ने 45 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और 5 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. इन आंकड़ों के आधार पर भारत का पलड़ा भारी लग रहा है. लेकिन मैच लॉर्ड्स में होने के कारण भारत को थोड़ी परेशानी हो सकती है. क्योंकि, भारत आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में वनडे मैच साल 2004 में जीता था.
Also Read
पिच रिपोर्ट
अब अगर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पिच की बात करें तो यहां की पिच गेंदबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. नई गेंद से स्विंग और उछाल मिलेगी. इस पिच पर स्पिनरों की भूमिका सीमित रहेगी. बल्लेबाजों को यहां पर थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान होता है तो ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकते हैं.
कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज
रविवार, 19 जुलाई को मौसम विभाग के अनुसार लंदन में दिन भर मौसम आंशिक रूप से धूप वाला और सुहावना रहने की वाला है. तापमान लगभग 23°C के आसपास रहने की उम्मीद है, आसमान में लगभग 30% बादल छाए रहेंगे और बारिश की कोई खास संभावना नहीं है, जिस कारण फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
इंग्लैंड बनाम भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा