IND vs ENG 1st Test Pitch: पहले टेस्ट की पिच सामने आई, गेंदबाज या फिर बैटर? जानिए किसे मिलेगी मदद
IND vs ENG 1st Test Pitch: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में अजेय रही है. पहले तक यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद होती थी, लेकिन इस बार स्पिन का जादू चल सकता है.
IND vs ENG 1st Test Pitch: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में फैंस को काफी रोमांच दिखेगा. एक तरफ टीम इंडिया के घातक स्पिनर होंगे तो वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की दीवार जो रूट और मैच विनिर बेन स्टोक्स का पॉवर होगा. पहला टेस्ट मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाला है, यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जिसकी पिच की ताजा फोटो सामने आई है. इस पिच को 2018 से पहले तक बैटिंग फ्रेंडली यानी बल्लेबाजों के अनुरूप माना जाता था, लेकिन इस बार पिच कैसी होगी ये कहना थोड़ा मुश्किल है.
पहली पारी का औसतन स्कोर 405 है, चेज करने में होती है दिक्कत
यह पिच पिछले मुकाबलों में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है. पहली पारी में यहां बड़ा स्कोर खड़ा हो जाता है. औसत स्कोर 405 है, जो साफ तौर पर यह जाहिर करता है कि पहली पारी ही स्कोर करने के लिए यहां अच्छा मौका है. हालांकि जैसे-जैसे गेम बढ़ता है तो स्पिनर हावी होने लगते हैं. यानी चौथी पारी में यहां गेंदबाजों की तूती बोलती है.
मैदान का इतिहास क्या कहता है?
इस मैदान पर टारगेट का पीछा करना यहां मुश्किल होता है. इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि पिछले 5 मैचों में से केवल 1 बार ही ऐसा हुआ है, जब कोई टीम चौथी पारी में सफल लक्ष्य का पीछा कर सकी है. इस ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि महज 1 बार सेकेंड बैटिंग करने वाली टीम जीतने में कामयाब रही.
आखिर क्यों स्पिन पिच दिख सकती है
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तकरीबन 6 सालों से टेस्ट नहीं खेला गया है. इस ग्राउंड पर आखिरी बार 2018 में टेस्ट खेला गया था. भले ही हैदराबाद की पिच बैटिंग फ्रेंडली रही हो, लेकिन ताजा रिपोर्ट ये कह रही हैं कि यहां पहले दिन से ही अच्छा टर्न मिल सकता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि इंग्लैंड के बैजबॉल दृष्टिकोण से निपटने के लिए हैदराबाद में स्पिन-अनुकूल पिच देखने को मिले.
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में अजेय रही है. यहां भारत ने कुल 5 टेस्ट खेले और सभी जीते हैं. 2010 में यहां पहले टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था, जो ड्रा पर खत्म हुआ. फिर भारत ने 2012 में यहां न्यूजीलैंड को मात दी. 2013 में ऑस्ट्रेलिया, 2017 में बांग्लादेश और 2018 में वेस्टइंडीज को हराया था.
और पढ़ें
- पाकिस्तान को मिला नया PCB चीफ, जानिए कौन हैं Mohsin Naqvi, जो लेंगे जका अशरफ की जगह
- IND vs ENG Test Series: विराट नहीं इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा है ये खिलाड़ी, माइकल वॉन बोले- उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते
- IND vs ENG: पाकिस्तान मूल के इस खिलाड़ी के सामने आई वीजा की दिक्कत, 5 मैचों की सीरीज के लिए भारत पहुंचने में देरी