ICC Women's T20 World Cup 2024: ट्रॉफी का सुखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, देखें फुल शेड्यूल
ICC Women's T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. भारत आज अपने अभियान की शुरुआत करेगा. भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं.
ICC Women's T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप शरू हो गया है. यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है. भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज आज (4 अक्टूबर) करेगी. भारत आज अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. दोनों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला फरवरी 2022 में खेला गया था. जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी.
भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होगा, क्योंकि इस ग्रुप से टॉप-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, ऐसे में दोनों टीमें मैच जीतकर दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी. भारत ग्रुप ए में हैं, इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका है. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 6 अक्टूबर को होगा.
ऑस्ट्रेलिया फेवरेट टीम मानी जा रही है.स्ट्रेंथ और फॉर्म के लिहाज से भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दावा बाकी टीमों से मजबूत लग रहा है. भारत खिताब का सुखा खत्म करने की कोशिश करेगा. 18 दिनों में 23 मैच खेले जाएंगे और 20 अक्टूबर को फाइनल होगा, जिसके बाद टीम नई टी20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम मिलेगी.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024
ग्रुप ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका
ग्रुप बी: बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज
भारत का शेड्यूल
भारत बनाम न्यूजीलैंड: 4 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे
भारत बनाम पाकिस्तान: 6 अक्टूबर, 3:30 बजे
भारत बनाम श्रीलंका: 9 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 13 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे