कभी कहा था 'हॉकी में पॉलिटिक्स बहुत है', अब बने टीम इंडिया के हेड कोच, छपरा से है खास कनेक्शन

Harendra Singh: हरेंद्र सिंह भारत की महिला हॉकी टीम के कोच नियुक्त किए हैं. बिहार के छपरा के रहने वाले इस दिग्गज ने 26 साल की उम्र में रिटारयमेंट ले लिया था.

India Daily Live

Harendra Singh: भारत की महिला हॉकी टीम को नया कोच मिल गया है. अब हरेंद्र सिंह नए कोच नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने जेनेके शोपमैन की जगह ली है, जिन्होंने हॉकी प्रो लीग के बाद पद से रिजाइन कर दिया था. अब हरेंद्र सिंह का पूरा फोकस साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए मजबूत टीम तैयार करने पर होगा. द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरेंद्र सिंह के पास कोचिंग में 2 दशकों से ज्यादा का अनुभव है. 

हॉकी इंडिया का मानना है कि यह दिग्गज पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही टीम का मनोबल बढाने के लिये वह सर्वश्रेष्ठ साबित हो सकता है. खास बात ये है कि हरेंद्र इससे पहले भी भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच रह चुके हैं. वे साल 2021 में अमेरिका की पुरूष टीम के कोच भी बने थे.  

कौन हैं हरेंद्र सिंह

हरेंद्र सिंह पूर्व हॉकी प्लेयर हैं. हॉकी की दुनिया में उनका बड़ा नाम है. वह बिहार के छपरा ते ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने भारत के लिए 43 मैचों में हिस्सा लिया. ये वही दिग्गज है, जिसने 26 साल की उम्र में हॉकी में बहुत अधिक राजनीति होने का हवाला देकर संन्यास ले लिया था. 

हरेंद्र सिंह  कैसा रहा है कोचिंग करियर?

  1. हरेंद्र सिंह ने 1997 में चोकिंग करियर शुरू किया था. उनकी कोचिंग में भारत ने साल 2016 में खेला गया पुरुष जूनियर विश्व कप जीता था. 
  2. साल 2017 में हरेंद्र सिंह की कोचिंग में भारतीय टीम ने महिला विश्व कप जीता और 11 गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे. 
  3. साल 2018 में सीनियर पुरूष टीम के कोच बने थे. इस साल एशियन गेम्स में टीम ने 5वें स्थान पर सफर फिनिश किया था. पुरूष टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हरेंद्र को 2019 में हटा दिया गया था. 
  4. साल 2021 में वो अमेरिका चले गए थे, जहां उन्होंने यूएसए की महिला टीम को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कराने में मदद की थी.