IMD Weather

सूर्या से छिनेगी कप्तानी, ये खिलाड़ी अगले 10 साल के लिए बनेगा कप्तान, पूर्व दिग्गज के दावे से दुनिया हैरान!

Team India Captain: जब रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया तो कप्तानी बनने की रेस में हार्दिक पांड्या का नाम सबसे आगे था, लेकिन आखिर में सूर्यकुमार यादव बाजी मार ले गए. चयनकर्ताओं ने सूर्या के नाम पर मुहर लगाई. अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने सूर्या को अस्थायी कप्तान करार दिया है.

Twitter
India Daily Live

Team India Captain: टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया. अब वनडे सीरीज की बारी है, जिसका आगाज 2 अगस्त से होने जा रहा है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार मैदान पर दिखेंगे. टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सूर्या को नियमित कप्तान बनाया है, लेकिन इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने भारतीय टीम की कप्तानी पर चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे सभी हैरान हैं.

स्कॉट स्टायरिस ने इस बात पर जोर दिया है कि सूर्या भारत के अस्थायी कप्तान हैं. उनका मानना है कि टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर को लॉन्ग टर्म विकल्प नहीं मिला है. इसलिए सूर्या को कप्तानी दी गई है. स्टायरिस ने आगे कहा ' मुझे लगता है कि सूर्या एक शॉर्ट टर्म ऑप्शन हैं. मुझे नहीं लगता है कि गंभीर के पास अभी जो खिलाड़ी मौजूद हैं, उनमें नेचुरल कप्तान हैं. वह यह जानने के लिए समय ले रहे हैं कि टीम का अगला लॉन्ग टर्म कप्तान कौन बन सकता है.'



2026 के टी20 विश्व कप में कप्तानी कर सकते हैं सूर्या

स्कॉट स्टायरिस ने ये भी कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव अच्छी कप्तानी करते हैं तो वो टी20 विश्व कप 2026 में भी भारत के कप्तान बने रहेंगे. उसके बाद किसी दूसरी कप्तान पर विचार किया जाएगा.

कौन होगा भारत का फ्यूचर कप्तान

स्कॉट स्टायरिस के अनुसार, युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को फ्यूचर में भारतीय टीम की कमान लंबे समय के लिए मिल सकती है. वे अगले 10 साल के लिए ये जिम्मेदारी संभालने की काबिलियत रखते हैं. हालांकि उन्हें अभी पूरी तरह से इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए कुछ समय लगेगा. गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल में 5 मैचों की टी20 सीरीज के 4-1 से अपने नाम किया था. अब गिल 3 अगस्त से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में बतौर उपकप्तान नजर आएंगे.