Jasprit Bumrah IPL: जसप्रीत बुमराह के 11 साल के आईपीएल करियर में पहली बार हुआ ऐसा, लगा ये बड़ा दाग
जसप्रीत बुमराह के लिए IPL 2026 बेहद निराशाजनक रहा. 13 मैचों में सिर्फ चार विकेट लेकर उन्होंने अपने 11 साल के आईपीएल करियर का सबसे खराब प्रर्दशन किया.
मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजजसप्रीत बुमराह का IPL 2026 सीजन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा. लंबे समय तक विपक्षी बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा माने जाने वाले बुमराह इस बार अपनी लय हासिल नहीं कर सके. विकेट लेने में संघर्ष करते नजर आए बुमराह ने इस सीजन ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो उनके शानदार करियर पर एक दाग की तरह देखा जा रहा है.
बुमराह के करियर का सबसे कमजोर सीजन
जसप्रीत बुमराह ने IPL 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था. तब से वह टीम की गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी रहे हैं लेकिन IPL 2026 में उनका प्रदर्शन पूरी तरह फीका दिखाई दिया. उन्होंने 13 मुकाबलों में सिर्फ चार विकेट लिए. यह उनके लंबे आईपीएल करियर का सबसे खराब आंकड़ा माना जा रहा है. इससे पहले 2015 में भी उन्होंने तीन विकेट लिए थे लेकिन उस समय उन्होंने केवल चार मैच खेले थे.
इकॉनमी रेट ने भी बढ़ाई चिंता
बुमराह का इकॉनमी रेट भी इस सीजन चर्चा का विषय बना रहा. 8.36 की इकॉनमी उनके आईपीएल करियर के सबसे महंगे सीजन में से एक रही. आमतौर पर डेथ ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव बनाने वाले बुमराह इस बार रन रोकने में भी संघर्ष करते दिखे. कई मुकाबलों में विपक्षी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर रन बनाए.
आराम और चोट बना बड़ी वजह
मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी लीग मैच में बुमराह को आराम देने का फैसला किया था. कप्तान हार्दिक पंड्या ने साफ कहा कि टीम ने उन्हें फिटनेस को ध्यान में रखते हुए विश्राम दिया. टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने भी माना कि बुमराह पूरी तरह फिट नहीं थे. उनके अनुसार टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही वह हल्की चोट से जूझ रहे थे. इसी कारण वह अपनी पुरानी लय हासिल नहीं कर पाए.
मुंबई इंडियंस के लिए बढ़ी चिंता
मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह का खराब फॉर्म बड़ा झटका साबित हुआ. टीम लंबे समय से उनकी गेंदबाजी पर काफी निर्भर रही है. इस सीजन जब बुमराह विकेट नहीं निकाल पाए, तो बाकी गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया.
और पढ़ें
- कांग्रेस को मुस्लिमों से उम्मीद, राहुल गांधी ने पेश किया यह खास प्लान; बोले- मुस्लिम मुद्दों को धार दें
- कर्नाटक में बड़ा हादसा, सीप इकट्टा करने के दौरान नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख
- IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, सुनील नरेन और दिनेश कार्तिक को छोड़ा पीछे