डॉली चायवाले के आगे भारतीय हॉकी टीम को भूल गई पब्लिक, एयरपोर्ट पर चायवाले के साथ सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़

Dolly Chaiwala : भारतीय हॉकी टीम के मीडफील्डर हार्दिक सिंह ने एक यूट्यूब पॉडकॉस्ट में खुलासा किया है जब टीम पेरिस ओलंपिक से ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दिल्ली एयरपोर्ट लौट थी तो वहां पर डॉली चायवाला भी थी. एयरपोर्ट पर मौजूद भीड़ ने हमारे साथ सेल्फी लेने की बजाए डॉली चायवाले के साथ सेल्फी ले रही थी.

Social Media
India Daily Live

Dolly Chaiwala: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फैंस ने डॉली चायवाले के आगे इंडियन हॉकी टीम के खिलाड़ियों को भाव ही नहीं दिया. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. बीते कुछ सालों से इंडियंस मेंस हॉकी टीम अपने प्रदर्शन से देश का नाम रौशन कर रही है. इसके बावजूद हॉकी खिलाड़ियों को फैंस ने नजर अंदाज कर दिया. 

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जीतकर स्वदेश लौटे थे. दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने भाव नहीं दिया. दिल्ली एयरपोर्ट पर डॉली चायवाला के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. वहां मौजूद भीड़ भारत की मेंस हॉकी टीम को देख भी नहीं रही थी. इस दृश्य ने से खिलाड़ी आहत हुए. 26 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी हॉर्दिक ने इसका खुलासा एक यूट्यूब चैनल को दिए पॉडकॉस्ट में किया है. 

'लोग हमें नहीं डॉली चायवाले को देख रहे थे'

हार्दिक ने SMTV YouTube पॉडकास्ट पर इस घटना को याद किया. उन्होंने कहा, "मैंने इसे अपनी आंखों से देखा, हवाई अड्डे पर हरमनप्रीत (सिंह), मैं, मनदीप (सिंह); हम 5-6 लोग थे. डॉली चायवाला भी वहां था. लोग उसके साथ फोटो खिंचवा रहे थे और हमें पहचान नहीं पा रहे थे. हम एक-दूसरे को देखने लगे."

उन्होंने यह बात करके निष्कर्ष निकाला कि खेलों में खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में स्वीकृति कैसे एक प्रमुख भूमिका निभाती है. हार्दिक ने कहा, "एक एथलीट के लिए, प्रसिद्धि और पैसा एक चीज है. लेकिन जब लोग आपको देख रहे हों और आपकी सराहना कर रहे हों, तो एथलीट के लिए इससे बड़ी संतुष्टि और कुछ नहीं हो सकती." 

बिल गेट्स की वजह से फेमस हुआ डॉली चायवाला

डॉली चायवाला की प्रसिद्धि का कारण बिल गेट्स हैं. उन्होंने डॉली के यहां चाय पी थी. इसका वीडियो भी उस दौरान वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद डॉली चायवाला एक आम चायवाला नहीं रह गया. वह एक फेमस स्टार बन गया है.