T20 World Cup 2026

रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली को देखने के लिए फैंस में दिखा गजब का क्रेज, खचाखच भरा अरूण जेटली स्टेडियम

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने लंबे समय बाद दिल्ली की रणजी टीम के लिए मैदान पर वापसी की, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा, और स्टेडियम के गेट पर भारी भीड़ देखने को मिली.

X
Praveen Kumar Mishra

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने लंबे समय बाद दिल्ली की रणजी टीम के लिए मैदान पर वापसी की, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा, और स्टेडियम के गेट पर भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान भीड़ देखने को मिली और कोहली को देखने के लिए दिल्ली का अरूण जेटली स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

12 साल बाद रणजी में दिखे किंग कोहली  

विराट कोहली ने 2012 के बाद पहली बार दिल्ली की रणजी टीम के लिए खेला, जिससे दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त जोश देखा गया. उनकी वापसी की खबर मिलते ही फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने लगे. गेट नंबर 16 और 17 से एंट्री दी गई थी, लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए गेट नंबर 18 भी खोलना पड़ा, ताकि दर्शकों की सुरक्षित एंट्री सुनिश्चित की जा सके.  

फैंस का जबरदस्त उत्साह, पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मेहनत

स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे दिल्ली पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. भीड़ का नजारा किसी IPL मैच जैसा लग रहा था और स्टेडियम के बाहर RCB- RCB के नारे भी गूंजते सुनाई दिए. दिल्ली क्रिकेट संघ (DDCA) ने दर्शकों के लिए मैच को फ्री एंट्री के साथ खोला, लेकिन शर्त थी कि प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा.  

लाइव टेलीकास्ट की हुई विशेष व्यवस्था 

शुरुआत में इस मुकाबले को लाइव प्रसारण के लिए निर्धारित नहीं किया गया था, लेकिन विराट कोहली के खेलने की खबर के बाद Jio Cinema ने इस मैच के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की. दिल्ली क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, "यह कोई साधारण रणजी मैच नहीं है. अपना चीक्स (कोहली का निकनेम) खेल रहा है. हमने दिल्ली पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है और साथ ही निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए जाएंगे." 

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास लम्हा 

विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी ने रणजी ट्रॉफी को लेकर नया उत्साह जगा दिया है. आमतौर पर जहां रणजी मैचों में दर्शकों की भीड़ कम देखी जाती है, वहीं इस मुकाबले में हजारों फैंस स्टेडियम में पहुंचे.