ENG vs WI Test: 3 मैचों में 22 विकेट...वेस्टइंडीज की कमर तोड़ी, इंग्लैंड को मिल गया नया हीरो
ENG vs WI Test: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुई टेस्ट सीरीज से इंग्लैंड को एक स्टार गेंदबाज मिल गया है, जिसे लंबी रेस का खिलाड़ी माना जा रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि इस सीरीज से टेस्ट डेब्यू करने वाले स एटिंकसन हैं, जिनके पास अच्छी खासी गति है. वो सटीक लाइन लेंथ से बॉलिंग करते हैं. पूरी सीरीज में उनका जलवा दिखा है.
ENG vs WI Test: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो गई है. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया. तीनों मैच इंग्लिश टीम ने अपने नाम किए. सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन में हुआ, जिसमें बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. इस सीरीज का पहला मैच दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के करियर का आखिरी मुकाबला रहा.
कौन हैं गस एटकिंसन
Also Read
गस एटकिंसन की उम्र 26 साल है. वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. 3 टेस्ट में कुल 22 विकेट लिए हैं. डेब्यू टेस्ट में उन्होंने 12 विकेट झटके थे. इंग्लैंड के लिए 9 वनडे में 11 जबकि 3 टी20 मैचों में 6 शिकार किए हैं.
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का लेखा जोखा
पहला टेस्ट- इंग्लैंड ने पारी और 114 रन से टेस्ट जीता.
दूसरा टेस्ट- इंग्लैंड ने 241 रनों से जीत दर्ज की.
तीसरा टेस्ट- इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की.