Duleep Trophy 2024: ईशान किशन ने आते ही मचाई तबाही, चौकों की बारिश कर रहे, India B के बॉलर्स हुए पस्त
Duleep Trophy 2024: 26 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर चर्चा में हैं. दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में जगह मिलते ही किशन ने दमदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है. वो इंडिया सी का हिस्सा हैं.
Duleep Trophy 2024: टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2024 में आते ही बल्ले से तबाही मचा दी है. इंडिया सी के लिए खेलते हुए किशन बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं. ऋतुराज गायकवाड़ की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी है. कप्तान गायकवाड़ चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. दूसरे ओपन साई सुदर्शन 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद क्रीज पर उतरे किशन वनडे स्टाइल में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों को पहली बॉल से आड़े हाथों लिया और अब तेजी से शतक के तरत बढ़ रहे हैं.
पहले राउंड में क्यों नहीं खेले थे ईशान किशन?
दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड में ईशान किशन को जगह नहीं मिली थी, क्योंकि वो चोटिल थे. उन्हें बूची बाबू टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी.
मैच का हाल, इंडिया सी की पहली पारी
इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले का आज पहला दिन है. दूसरे सेशन चल रहा है. इंडिया सी टीम ने 49 ओवरों में 2 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं. क्रीज पर किशन 78 जबकि बाबा इंद्रजीत 39 रन बनाकर नाबाद हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडिया सी (प्लेइंग इलेवन)- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), इशान किशन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, बाबा इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, अंशुल कंबोज, मयंक मारकंडे, विजयकुमार विशक, संदीप वारियर
इंडिया बी (प्लेइंग इलेवन) )- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), एन जगदीसन (विकेटकीपर), मुशीर खान, सरफराज खान, रिंकू सिंह, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर.