West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली को लाइव देख नहीं देख सकेंगे फैंस, जानें क्या है पूरा मामला

Ranji Trophy 2024-25: दिल्ली और रेलवेज के बीच 30 जनवरी से अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी. ऐसे में फैंस कोहली को लाइव टीवी या फिर मोबाइल पर भी नहीं देख सकेंगे. इस मैच को अगले राउंड के लिए लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नहीं चुना गया है.

X
Praveen Kumar Mishra

Ranji Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार वापसी करने जा रहे हैं. वह 2012 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. कोहली को दिल्ली टीम में रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले एलीट ग्रुप-डी मुकाबले के लिए शामिल किया गया है. हालांकि, इस मैच को लेकर फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर है. विराट का यह मैच टेलीविजन पर प्रसारित या लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए उपलब्ध नहीं होगा.  

क्यों नहीं होगा मैच का प्रसारण?  

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जनवरी से शुरू होने वाले तीन अन्य प्रमुख मुकाबलों के लिए अपने टेलीविजन प्रसारण स्लॉट पहले ही तय कर दिए हैं. इन मुकाबलों में कर्नाटक बनाम हरियाणा, बंगाल बनाम पंजाब और जम्मू-कश्मीर बनाम बड़ौदा शामिल हैं.  
दिल्ली और रेलवे के इस मैच को लाइव दिखाने के लिए बीसीसीआई को अपने शेड्यूल में अंतिम समय में बदलाव करना होगा, जो कि एक बड़ा लॉजिस्टिक चैलेंज है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के एक अधिकारी ने बताया कि “बड़े केंद्रों के मुकाबलों को प्रसारण स्लॉट दिए जाते हैं, लेकिन यह पहले से तय होता है. विराट कोहली के मैच के लिए फिलहाल कोई प्रसारण या स्ट्रीमिंग का निर्णय नहीं हुआ है.”  

क्या BCCI करेगा अंतिम समय पर बदलाव?  

बीसीसीआई के अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक और हरियाणा का मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुख्य प्रसारण मैच होगा. इसके अलावा, बंगाल बनाम पंजाब और एक अन्य मैच को लाइव स्ट्रीमिंग के लिए चुना गया है. हालांकि, इनमें दिल्ली का मैच शामिल नहीं है.  फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली की लोकप्रियता और उनकी लंबे समय बाद रणजी में वापसी को देखते हुए बीसीसीआई आखिरी समय में कोई फैसला ले सकता है, लेकिन फिलहाल इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है.  

फैंस को रहना होगा सोशल मीडिया पर निर्भर  

विराट कोहली को घरेलू क्रिकेट में खेलते देखना फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है. हालांकि, लाइव प्रसारण या स्ट्रीमिंग के अभाव में फैंस को मैच अपडेट्स और सोशल मीडिया पर निर्भर रहना होगा. फैंस बीसीसीआई से इस मैच को प्रसारण के लिए चुनने की अपील कर रहे हैं, ताकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक बार फिर मैदान पर खेलते देख सकें.