CWG से लौटे मीराबाई और लवप्रीत का जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट पर उमड़ा फैंस का सैलाब
Commonwealth games 2026 से लौटे भारतीय वेटलिफ्टर्स का दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ. मीराबाई चानू, लवप्रीत सिंह और अन्य खिलाड़ियों ने फैंस का आभार जताया और एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिया.
Commonwealth games 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम स्वदेश लौट आई. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर मीराबाई चानू, लवप्रीत सिंह और अन्य खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. खिलाड़ियों ने फैंस का धन्यवाद करते हुए अगले बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड जीतने का लक्ष्य भी साझा किया.
दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत
Commonwealth games में मेडल जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस ने तालियों और नारों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीतने वाली मीराबाई चानू सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं. उन्होंने कहा कि मणिपुर और पूरे भारत के लिए मेडल जीतना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद किया.
Also Read
कोच ने टीम के प्रदर्शन पर जताई खुशी
भारतीय टीम के मुख्य कोच विजय शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है. उन्होंने कहा कि सिल्वर मेडल को गोल्ड में बदलने के लिए टीम लगातार मेहनत करेगी. कोच ने मीराबाई चानू के अनुशासन और लगातार अच्छे प्रदर्शन की भी सराहना की. भारत ने Commonwealth games 2026 में वेटलिफ्टिंग में एक गोल्ड, छह सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ सहित कुल आठ पदक जीते. कुल मिलाकर भारत अब 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है.