IND vs ENG: बॉलिंग कोच मोर्कल ने की सूर्यवंशी की जमकर तारीफ, फिर भी टल गया डेब्यू! जानें कब मिलेगा खेलने का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने यह साफ कर दिया है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच की प्लेइंग में शामिल किया जाएगा या नहीं.
शनिवार यानी 4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में शाम 07:00 बजे खेला जाएगा. बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद फैंस की निगाहें इस मुकाबले पर है. लेकिन उससे पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा तेज है. जहां एक ओर फैंस वैभव के प्लेइंग इलेवन में खेलने का इंतजार कर रही है तो वहीं दूसरी ओर वैभव भी अपने पदार्पण के उम्मीद में बैठे हैं.
हालांकि अब टीम प्रबंधन ने यह साफ कर दिया है कि वैभव को दूसरे मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं. जब भारतीय कोच से यह पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि वह वैभव को जल्दीबाजी में नहीं खिलाना चाहते हैं.
दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे वैभव!
दरअसल भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के भविष्य की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट 15 साल के वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने में जल्दबाजी नहीं करेगा. टीम में जगह केवल संभावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि सही समय और संतुलन को ध्यान में रखकर दी जाती है.
Also Read
- Argentina vs Cape Verde LIVE Updates, FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने तोड़ा केप वर्डे का सपना, 3-2 से वर्ल्ड कप का बेस्ट मैच खत्म
- Argentina vs Cape Verde: 'अर्जेंटीना को हराने का दम रखते हैं हम', केप वर्डे के कोच की मेसी की टीम को खुली चुनौती
- Argentina vs Cape Verde: 'केप वर्डे को हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे...', मैच से पहले अर्जेंटीना के कोच ने दिया चौंकाने वाला बयान
अनुभवी बल्लेबाजों पर बरकरार भरोसा
टीम प्रबंधन फिलहाल अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहता है. मोर्कल ने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए लगातार महत्वपूर्ण योगदान दिया है. ऐसे खिलाड़ियों का कठिन दौर में समर्थन करना मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल एक युवा खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन के कारण स्थापित बल्लेबाजों की भूमिका में बदलाव करना उचित नहीं होगा.
वैभव ने अभ्यास में छोड़ी मजबूत छाप
भारतीय गेंदबाजी कोच ने बताया कि 15 वर्षीय वैभव ने टीम के साथ बेहद सहज तरीके से तालमेल बिठाया है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव ने आत्मविश्वास और शांत स्वभाव से सभी को प्रभावित किया है. टीम को विश्वास है कि मौका मिलने पर वह पूरी तरह तैयार रहेंगे.
प्रिंस यादव और हर्षित राणा की भी सराहना
मोर्कल ने तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि नेट गेंदबाज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का उनका सफर मेहनत और अनुशासन का उदाहरण है. साथ ही हर्षित राणा की फिटनेस और तेज रफ्तार से गेंदबाजी में वापसी को भी भारतीय तेज आक्रमण के लिए सकारात्मक संकेत बताया.
टीम संतुलन को दी जाएगी प्राथमिकता
मोर्कल ने दोहराया कि चयन का आधार केवल प्रतिभा नहीं बल्कि टीम का संतुलन भी होता है. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को अवसर मिलेगा, लेकिन सही समय पर. फिलहाल भारतीय टीम का पूरा ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है.