IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Paris Olympic 2024: भारतीय दल के लिए BCCI ने खोला खजाना, IOA को इस लिए देगा 8.5 करोड़

Paris Olympic 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पेरिस ओलंपिक शुरू होने से पहले भारतीय ओलंपिक महासंघ के लिए खजाना खोल दिया है. बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि वह IOA को कैंपेन करने के लिए 8.5 करोड़ रपये देगा. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीटों BCCI समर्थन करेगा. इसके लिए बीसीसीआई IOA को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहा है.

Social Media
India Daily Live

Paris Olympic 2024: 26 जुलाई से खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक की शुरुआत हो रही है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय ओलंपिक दल के लिए बड़ा ऐलान किया है. बीसीसीआई 2024 ओलंपिक खेलों के लिए पेरिस जाने वाले भारतीय एथलीटों के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान करेगा. पेरिस ओलंपिक में 117 सदस्यीय भारतीय दल भाग लेगा.

BCCI ने भारतीय ओलंपिक महासंघ के लिए खजाना खोल दिया है. बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि वह भारतीय ओलंपिक संघ को करोड़ों रुपये देगा. बीसीसीआई सचिव जय शान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कि भारतीय दल के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि BCCI 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीटों का समर्थन करेगा.

जय शाह का ऐलान, BCCI देगा 8.5 करोड़

BCCI के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि BCCI 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीटों का समर्थन करेगा. हम अभियान के लिए IOA को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं. हमारे पूरे दल को हमारी शुभकामनाएँ. भारत को गौरवान्वित करें! जय हिंद! 

ये एथलीट पेरिस ओलंपिक में फहराएंगे भारत का तिरंगा

भारतीय दल के कुल 47 महिला और 70 पुरुष एथलीट पेरिस ओलंपिक में हिंदुस्तान का झंडा गाड़ते हुए नजर आएंगे. क और फील्ड एथलीटों का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व 29 एथलीटों के साथ होगा. निशानेबाज में 21 एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारोत्तोलन में, भारत का प्रतिनिधित्व केवल मीराबाई चानू करेंगी. 2021 टोक्यो उन्होंने रजत पदक जीता था. घुड़सवारी, जूडो और रोइंग में भी केवल एक एथलीट होगा.