FIFA World Cup 2026

बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, IPL के 'तूफान' मयंक यादव को मिला मौका

India Vs Bangladesh T20 Series: बीसीसीआई ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन 20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

@byomkesbakshy
India Daily Live

India Vs Bangladesh T20 Series: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा की. कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम के सीनीयर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. आईपीएल के सितारों को मौका दिया गया है. तेज गेंदबाज मयंक यादव को इस सीरीज में मौका मिला है. आईपीएल में उन्होंने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. 

टीम में वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है. संजू सैमसन और जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर चुना गया है. हार्दिक पांड्या भी टीम में शामिल हैं. 

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को मिला मौक

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव


IPL की रफ्तार को मिला मौका

इस टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के पेसर मयंक यादव को जगह मिली है. उन्हें पहली दफा टीम इंडिया के लिए चुना गया है. मयंक ने आईपीएल में लखनऊ की ओर से 4 मैच खेले थे और 4 विकेट चटकाए थे. चोटिल होने के चलते उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ा था. हालांकि, अब उनकी रिकवरी हो चुका है और उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में मौका दिया गया है. 

सीनियर प्लेयरों को आराम

6 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है. इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है. ये सीनियर प्लेयर बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं. 

वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक की वापसी

जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है. जुलाई में उन्होंने  जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ा था. उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है. वरुण ने 2021 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था.