IPL आते ही सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को दिया दगा, रोहित शर्मा से मिलाया हाथ
IPL 2024: आईपीएल से पहले केएल राहुल को अपने ससुर सुनील शेट्टी से दगा मिला है. सुनील शेट्टी ने रोहित शर्मा से हाथ मिला लिया है.
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन शुक्रवार से शुरू हो रहा है. पहला मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल को अपने ससुर सुनील शेट्टी से दगा मिला है. सुनील शेट्टी में रोहित शर्मा के साथ मिलकर केएल राहुल को ट्रोल कर दिया.
दरअसल, आयोजकों ने रोहित शर्मा, लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का एक मजेदार विज्ञापन बनाया है. सुनील शेट्टी राहुल के ससुर हैं, जिनकी शादी अभिनेता की बेटी अथिया शेट्टी से हुई है. वीडियो में मुंबई इंडियंस के प्रशंसक शेट्टी और रोहित राहुल को ट्रोल करते देखा जा सकता है.
ऐड में जब केएल राहुल आते हैं और सुनील शेट्टी को पापा कहतर बुलाते हैं. इसपर रोहति शर्मा कहते हैं फैमिली डिनर चल रहा है यार...इसके बाद राहुल ने विज्ञापन में शेट्टी को पापा कहकर बुलाते हैं, लेकिन अभिनेता कहते हैं पापा नहीं. जब तक टूर्नामेंट चल रहा है, शर्मा जी का बेटा, मेरा बेटा. विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उसी की क्लिप रोहित ने एक्स पर साझा की है.
रोहित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, फैमिली टाइम खत्म @klrahul, अब एक्शन का समय शुरू हो गया है! इस बीच, मुंबई इंडियंस द्वारा कप्तान की भूमिका से हटाए जाने के बाद रोहित इस सीज़न में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे. बुधवार को हार्दिक और रोहित ने एमआई के ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी.