IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Google Meet-Zoom की तरह WhatsApp पर भी कर पाएंगे स्क्रीन शेयरिंग, आसान है तरीका

WhatsApp पर एक नया फीचर आ गया है जिसमें आप आसानी से गूगल मीट और जूम की तरह अपनी स्क्रीन को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.

Shilpa Srivastava

WhatsApp स्क्रीन शेयरिंग फीचर:

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर एक नया फीचर आ गया है. इसका इंतजार पिछले काफी समय से हो रहा है. WhatsApp ने अपनी ऐप पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर पेश कर दिया है. इसके तहत वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर की जा सकेगी.

कैसे करना है इस्तेमाल

अगर आप जानना चाहते हैं कि WhatsApp के स्क्रीन शेयरिंग फीचर को कैसे इस्तेमाल करना है तो हम आपको यहां स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे हैं.

पहला स्टेप

सबसे पहले आपको WhatsApp पर जाना होगा. फिर आपको ग्रुप कॉल करनी होगी. बता दें कि यह फीचर ग्रुप कॉल और इंडीविजुअल कॉल दोनों पर काम करता है.

दूसरा स्टेप

अब नीचे दिए गए स्क्रीन शेयरिंग आइकन पर टैप करें.

तीसरा स्टेप

फिर एक पॉप-अप आएगा जिसमें Start Broadcast लिखा होगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा.

चौथा स्टेप

इसके बाद स्क्रीन शेयरिंग ऑन हो जाएगी. अब आप अपने फोन की स्क्रीन कॉल में जुड़े दूसरे लोगों को दिखा सकते हैं.