IMD

IPL 2024: टॉप 5 अनकैप्ड, पहले ऑक्शन में छाए, अब मैदान पर दिखाएंगे जलवा

IPL 2024 का मंच तैयार है. 22 मार्च से लीग का 17वां सीजन शुरू होगा. इस बार अनकैप्ड खिलाड़ी जलवा दिखाते नजर आएंगे. 5 ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्हें ऑक्शन में करोड़ों रुपए में टीमों ने अपने साथ जोड़ा था. सबसे महंगे अनकैप्ड समीर रिजवी थे, जिन्हें CSK ने अपने साथ जोड़ा था. देखिए इस सीजन के सबसे महंगे टॉप 5 अनकैप्ड क्रिकेटर..

Bhoopendra Rai
Twitter

1. समीर रिजवी (CSK) 8 करोड़ 40 लाख

समीर रिजवी इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. 20 लाखी की बेस प्राइस वाले इस युवा अनकैप्ड को CSK ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा है. समीर के पास पावर हिटिंग हैं. दाएं हाथ के इस बैटर को यूपी का सुरेश रैना कहा जाता है.

Twitter

2. शाहरुख खान (GT) 7 करोड़ 40 लाख

पिछले सीजन पंजाब के लिए खेलने वाले इस युवा आलराउंडर को गुजरात की टीम ने 7 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा था. 40 लाख की बेस प्राइस वाले शाहरूख इस सीजन दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. उनके पास भी तगड़ी पावर हिटिंग क्षमता है.

Twitter

3. कुमार कुशाग्र (DC) 7 करोड़ 20 लाख

झारखंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की बेस प्राइस 20 लाख थी, जिसे नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. इस प्लयेर को खरीदने के लिए पहले गुजरात और सीएसके के बीच तगड़ी बैटल हुई थी, लेकिन आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ 20 लाख में उन्हें अपने साथ जोड़ा है.

Twitter

4. शुभम दुबे (RR) 5 करोड़ 80 लाख

शुभम दुबे इस सीजन के चौथे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलालड़ी हैं. उनकी बेस प्राइस 20 लाख थी, पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदने के लिए पूरी दम लगा दी, लेकिन आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी और 5 करोड़ 80 लाख में उन्हें अपने पाले में शामिल कर लिया.

Twitter

5. एम सिद्धार्थ (LSG) 2 करोड़ 40 लाख

स्पिनर एम सिद्धार्थ का बेस प्राइस 20 लाख था, लेकिन लखनऊ की टीम ने इस प्लेयर को 2 करोड़ 40 लाख रुपए की कीमत में अपने साथ जोड़ा है. आरसीबी की टीम ने भी इस प्लेयर को खरीदने के लिए पुरजोर कोशिश की थी, लेकिन आखिर में LSG ने बाजी मार ली. वो पहली दफा प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं.