FIFA World Cup 2026

Diwali 2024: इस दिवाली पुरुष ऐसे करें खुद को तैयार, मुड़-मुड़कर देखती रहेंगी सभी लड़कियां

दिवाली के मौके पर पुरुष अक्सर एक ही तरह के कुर्ता-पायजामा में नजर आते हैं. लेकिन इस दिवाली क्यों न अपने फैशन को थोड़ा सा नया और ट्रेंडी बनाएं? अपने लुक को ताजगी देने और अलग दिखने के लिए कुछ स्टाइलिश आउटफिट्स के ऑप्शन को ट्राई कर सकते हैं.

India Daily Live
Pinterest

दिवाली 2024

दिवाली के मौके पर पुरुष अक्सर एक ही तरह के कुर्ता-पायजामा में नजर आते हैं. लेकिन इस दिवाली क्यों न अपने फैशन को थोड़ा सा नया और ट्रेंडी बनाएं? अपने लुक को ताजगी देने और अलग दिखने के लिए कुछ स्टाइलिश आउटफिट्स के ऑप्शन को ट्राई कर सकते हैं.

Pinterest

लेयर्ड लुक्स

लेयर्ड लुक भी दिवाली के लिए परफेक्ट है. इसमें टेक्सचर और कलर्स को मिक्स करने से आप एक यूनिक स्टेटमेंट बना सकते हैं. इस दिवाली लेयर्ड लुक्स न केवल आकर्षक दिखते हैं बल्कि आरामदायक भी होते हैं, जिससे आप पूरे त्यौहार में स्टाइलिश और कंफर्टेबल रह सकते हैं.

Pinterest

प्रिंटेड नेहरू जैकेट

इस सीजन में नेहरू जैकेट का ट्रेंड काफी पॉपुलर है. एक प्रिंटेड या पैटर्न वाला नेहरू जैकेट सॉलिड कुर्ता-पायजामा सेट के साथ पेयर करें या फिर एक ब्राइट मोनोटोन जैकेट के साथ प्रिंटेड कुर्ता-पायजामा पहनें. इस लुक को और भी खास बनाने के लिए जैकेट के साथ कंट्रास्ट पॉकेट स्क्वायर, जूतियों और एक सुंदर हेयरस्टाइल बनाएं.

Pinterest

प्रिंटेड शर्ट के साथ चाइनो पैंट

अगर आप थोड़ा कैजुअल और मॉडर्न लुक चाहते हैं, तो प्रिंटेड शर्ट के साथ चाइनो पैंट को ट्राई करें. दिवाली पार्टी के लिए ट्रेडिशनल ब्लॉक प्रिंट वाली मंदरिन कॉलर शर्ट और कंट्रास्टिंग चाइनो पैंट एकदम परफेक्ट रहेगा.

Pinterest

स्लिम फिट शर्ट और फ्लेयर्ड पैंट्स

दिवाली के मौके पर कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहते हैं तो फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ एक फिटेड शर्ट का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन ऑप्शन है. बोल्ड कलर या पैटर्न की शर्ट चुनें और इसे हाई-वेस्ट फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ पेयर करें. इस लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट बेल्ट या फुटवियर का इस्तेमाल करें.

Pinterest

स्टेटमेंट ब्लेजर

अगर आप बोल्ड और अनोखा लुक चाहते हैं, तो स्टेटमेंट ब्लेजर एक बेहतरीन ऑप्शन है. यूनिक पैटर्न, टेक्सचर या ब्राइट कलर के ब्लेजर को एक सिंपल शर्ट और टेलर्ड ट्राउजर्स के साथ पेयर करें.