Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

एक दिन में इतना कमा लेती हैं वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, सुनते ही रह जाएंगे दंग

इन दिनों हर तरफ बिग बॉस ओटीटी 3 की ही चर्चा हो रही है. शो में 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है जिसमें हर किसी की अपनी खूबी है. शो में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की भी एंट्री हुई है. एंट्री के बाद चंद्रिका ने अनिल कपूर के सामने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत कुछ बताया. आइए जानते हैं कि इनकी एक दिन की कितनी कमाई है.

India Daily Live
Social Media

वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों बिग बॉस हाउस में दिखाई दे रही हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 में चंद्रिका एंट्री लेने वाली पहली खिलाड़ी हैं. शो में आते ही इन्होंने काफी मस्ती की और अनिल कपूर के कई सवालों का भी जवाब दिया.

Social Media

चंद्रिका ने जीता सबका दिल

चंद्रिका दीक्षित की एंट्री के बाद फैंस काफी खुश है क्योंकि इनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और चंद्रिका ने बेबाक अंदाज से खुद पर लगे सभी आरोपों के जवाब दिए और सबका दिल जीत लिया.

Social Media

सोशल मीडिया पर हुईं फेमस

चंद्रिका गेरा दीक्षित जिनका दिल्ली में वड़ा पाव की दुकान है और इसके ही नाम से ये फेमस हो गईं. चंद्रिका के अक्सर वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं.

Social Media

कितनी है चंद्रिका की कमाई

चंद्रिका गेरा दीक्षित ने बिग बॉस के घर पर इस बात का खुलासा किया कि उनके एक दिन की कमाई 40 हजार रुपये है जिसको सुनते ही शो के होस्ट के साथ-साथ हर कोई हैरान रह गया.

Social Media

सोशल मीडिया पर एक्टिव

चंद्रिका को अब सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद करते हैं और इन्हें यहां पर फॉलो करते हैं. चंद्रिका अक्सर अपनी वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं.

Social Media

संघर्ष के बारे में बताया

चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि एक बार उनका वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें काफी परेशान भी किया. चंद्रिका के साथ-साथ उनके बच्चे और पति को भी गलत-गलत बोला.