छुट्टी पर थे टीचर तो छात्रों को खुद ही अंग्रेजी पढ़ाने लगीं पुलिस मैडम, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग
पुलिस अधिकारी एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थीं, जैसे ही उन्होंने एक कक्षा में प्रवेश किया तो वहां का नजारा देख कर चौंक गईं. उन्होंने देखा कि क्लास खचाखच बच्चों से भरी हुई है लेकिन टीचर छुट्टी पर हैं.
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जो दिल छू लेने वाले होते हैं. बिहार से ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है.
मामला ये था कि एक पुलिस अधिकारी एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थीं, जैसे ही उन्होंने एक कक्षा में प्रवेश किया तो वहां का नजारा देख कर चौंक गईं. उन्होंने देखा कि क्लास खचाखच बच्चों से भरी हुई है लेकिन टीचर छुट्टी पर हैं. बस फिर क्या था पुलिस मैडम ने खुद बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठा लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पुलिस अधिकारी का बच्चों को पढ़ाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्लैकबोर्ड पर कुछ लिखती नजर आ रही हैं और बच्चे भी उन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
मामला बिहार के बगहा का है. प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी परसा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थीं. उसी दौरान उन्हें पता चला की इंग्लिश टीचर छुट्टी पर हैं तो उन्होंने खुद ही बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया.
जमकर तारीफ कर रहे लोग
एसपी निर्मला कुमारी के इस कृत्य की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, पुलिसवालों को लेकर लोगों के मन में अक्सर गलत धारणा रहती है, लेकिन उनके इस वीडियो ने लोगों के मन में पुलिस की छवि को सुधारने का काम किया है.