साई पल्लवी की तरह दिखना है बिना मेकअप के भी बेइंतहा खूबसूरत? ये टिप्स हैं बेहद कारगर
Natural Beauty Tips: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी स्क्रीन पर अपने नो मेकअप वाले लुक के लिए खूब मशहूर हैं. एक्ट्रेस के चेहरे पर कभी-कभी पिंपल्स आ जाते हैं लेकिन उनकी चेहरे की सुंदरता से पिंपल्स भी छिप जाते हैं. आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिसकी मदद से बिना मेकअप किए आपके चेहरे पर ग्लो नजर आएगा.
Sai Pallavi Beauty Tips: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी की एक्टिंग के हर कोई दीवाने हैं. लेकिन इसके साथ एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं. साई पल्लवी अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए पहचानी जाती है. फिल्म या किसी इवेंट में एक्ट्रेस को बिना मेकअप वाले लुक में देखा जाता है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है. करियर की शुरूआत में एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने मेकअप करने को कहा लेकिन वह सुंदर नहीं दिखा और उन्होंने मेकअप हटवा दिया.
डायरेक्टर्स का कहना था कि वह नैचुरली सुंदर है उन्हें केवल लाइनर और काजल की जरूरत है. क्या आपको भी साउथ की स्टार साई पल्लवी की तरह नेचुरल खूबसूरत लगना चाहती हैं. आइए जानते हैं कुछ के टिप्स के बारे में जिसकी मदद से बिना मेकअप लगाएं भी आप बेहद खूबसूरत और प्यारी लगेंगी.
हाइड्रेट रहें
आपने कई एक्ट्रेस को बताते हुए सुना होगी की वे फिट और सुंदर दिखने के लिए भारी मात्रा में पानी का सेवन करती हैं. सही मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्किन सेल्स भी ठीक रहते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि आप दिन में 6-7 गिलास पानी पिएं.
मिनिमल मेकअप
हर फिल्म, इंटरव्यू और इवेंट के दौरान साई पल्लवी कम मेकअप में नजर आती हैं. अगर आप कम मेकअप करते हैं तो चेहरे पर दाग-धब्बे होने का खतरा कम रहता है. ऐसे में हैवी मेकअप करने से बचें और अपनी स्किन के मुताबिक मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें.
सनस्क्रीन
स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन अहम रोल प्ले करता है. धूप में बाहर निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन जरूर लगाएं. सनस्क्रीन में मौजूद SPF आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. अपने स्किन के मुताबिक अपने लिए सही सनस्क्रीन चुनें.
मॉइस्चराइज करें
सनस्क्रीन लगाने के साथ स्किन को मॉइस्चराइज रखना भी बेहद जरूरी है. स्किन को मॉइस्चराइज करने से स्किन डैमेज नहीं होती है. इसके साथ त्वचा खिली खिली नजर आती है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.