IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

गर्मी में आपको एक दम ठीक रखेंगे ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, लू भी रहेगी दूर

Ayurvedic Remedies For Cooling Body: शरीर में गर्मी बढ़ने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना, उल्टी और डायरिया जैसी समस्या का खतरा हो सकता है. क्या आपको पता है शरीर का बढ़ते  टेंपरेचर को कंट्रोल करने के लिए आप  आयुर्वेदिक उपाय  का भी सहारा ले सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में.

Freepik
India Daily Live

Ayurvedic Remedies For Hydration: गर्मी में बढ़ते  टेंपरेचर के वजह से लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ शरीर से ज्यादा पसीना आने के वजह से लोग डिहाइड्रेशन का भी सामना कर रहें हैं. ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग एसी, पंखा और कूलर का सहारा ले रहे हैं. 

शरीर में गर्मी बढ़ने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना, उल्टी और डायरिया जैसी समस्या का खतरा हो सकता है. क्या आपको पता है शरीर का बढ़ते  टेंपरेचर को कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपाय का भी सहारा ले सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में 

डाइट 

शरीर में बाइल बढ़ने की वजह से टेंपरेचर भी बढ़ जाता है. जिसकी वजह से आपको और गर्मी लगती है. ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए कम मसाले और ज्यादा तेल वाला भोजन का सेवन करें. डाइट में तरबूज, सेब, खीरा और हरी सब्जी का सेवन करें.

नारियल तेल से करें मसाज

शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के तेल मौजूद हैं जिसकी मदद से आप मसाज कर सकते हैं. आप चाहें तो नहाने से पहले खस, चंदन और चमेली तेल से मसाज कर सकते हैं. इसके अलावा आप नारियल तेल से भी मसाज कर सकते हैं. 

मटके का पानी पिएं

शरीर को ज्यादा समय तक ठंडा रखने के लिए मटके का पानी पिएं. मटके का पानी पीने से आपके शरीर पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ता है. बता दें, फ्रिज का पानी पीने से शरीर  केवल थोड़े समय के लिए ठंडा रहता है.

समय पर खाना खाएं

अगर आप गर्मी के मौसम में खाना छोड़ते हैं तो  कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.  ज्यादा देर तक भूखा रहने से सीने में जलन और शरीर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में भले ही हल्का भोजन खाए लेकिन खाना न छोड़ें

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.