T20 World Cup 2026

UP Police Constable 2025: फरवरी के इस तारीख को शुरू होगा सिपाही भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट, जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम चरण 10 फरवरी से शुरू होगा. यह फिजिकल टेस्ट 60,244 पदों के लिए होगा. पुलिस भर्ती बोर्ड ने पीएसी सेनानायकों को पुलिस लाइन के ट्रैक और संसाधनों को तैयार करने का निर्देश दिया है. इसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे शारीरिक परीक्षण होंगे.

Pinterest
Princy Sharma

UP Police Constable Physical Exam 2025: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम चरण जल्द ही शुरू होने वाला है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 10 फरवरी से प्रदेश के विभिन्न पीएसी वाहिनियों में फिजिकल टेस्ट आयोजित करने की घोषणा की है. यह टेस्ट 60,244 पदों पर हुई सिपाही भर्ती का अंतिम चरण होगा. इस चरण के बाद उम्मीदवारों को सिपाही के पद पर नियुक्ति दी जाएगी.

पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पीएसी के सेनानायकों को पत्र भेजकर फिजिकल टेस्ट के लिए पुलिस लाइन के ट्रैक और अन्य जरूरी संसाधनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं. इस टेस्ट में उम्मीदवारों को अपनी फिटनेस का परीक्षण कराया जाएगा, जिसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे शारीरिक परीक्षण शामिल होंगे. इसके अलावा, अन्य शारीरिक दक्षताओं का भी आकलन किया जाएगा.

फिजिकल टेस्ट

यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है. जो उम्मीदवार इस फिजिकल टेस्ट में पास होंगे, उन्हें अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा और फिर उन्हें सिपाही के रूप में नियुक्ति दी जाएगी.

भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करें. साथ ही, उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और किसी भी प्रकार के शारीरिक परीक्षण के लिए पूरी तरह से तैयार रहें.

ट्रेनिंग के बाद होगी नियुक्ति

शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद कॉन्स्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा और अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद तैनाती दी जाएगी. कांस्टेबल के कुल 60,244 पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 से 31 अगस्त 2024 तक किया गया था. एग्जाम प्रत्येक दिन दो पालियों में किया गया था.

परीक्षा में शामिल होने के लिए 48 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में लगभग 32 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. सिपाही भर्ती के लिए पहली बार परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण राज्य सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था. परीक्षा का आयोजन दोबारा से नए सिरे से 23 से 31 अगस्त तक किया गया था.