स्टारबक्स में ड्रीम जॉब? कई पोस्ट पर निकली वैकेंसी; सैलरी से लेकर योग्यता तक पूरी डिटेल यहां

स्टारबक्स भारत में अपना पहला बड़ा कॉर्पोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी में है, जहां टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: कॉफी की खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर स्टारबक्स अब भारत में युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने की तैयारी में है. कंपनी पहली बार देश में अपना बड़ा कॉर्पोरेट ऑफिस खोलने जा रही है, जहां टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग से जुड़े कई पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है. इस खबर के सामने आते ही नौकरी तलाश रहे युवाओं में उत्साह बढ़ गया है.

स्टारबक्स का यह कदम केवल विस्तार नहीं, बल्कि भारत की टेक टैलेंट क्षमता पर बड़ा भरोसा माना जा रहा है. कंपनी लागत घटाने और अपने तकनीकी काम को खुद संभालने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में आने वाले महीनों में हजारों प्रोफेशनल्स के लिए नए अवसर खुल सकते हैं.

कर्मचारियों की भर्ती शुरू करने की उम्मीद

आगामी कार्यालय का परिचालन स्टारबक्स के वित्त वर्ष 2027 में, यानी अक्टूबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. भारत में खुलने वाला नया कार्यालय मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी संचालन और इंजीनियरिंग से संबंधित कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा. स्टारबक्स द्वारा इस वर्ष के अंत में स्थान तय होने के बाद कर्मचारियों की भर्ती शुरू करने की उम्मीद है.

कितनी होगा सैलरी?

हालांकि कितनी सैलरी होगी इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट की मानें तो संभवना है कि इतनी सैलरी हो सकती है. भारत में स्टारबक्स (Starbucks) कर्मचारियों की सैलरी उनके पद, अनुभव और जगह पर भी निर्भर करेगा. खबरों की मानें तो ₹1.5 लाख से ₹8 लाख प्रति वर्ष तक होने की संभावना है. ध्यान रहे ये सिर्फ अनुमानित सैलरी है. योग्यता के बारे में कंपनी जल्द ही जानकारी दे सकती है. 

स्टारबक्स में छंटनी

इससे पहले खबरें आई थीं कि स्टारबक्स अपने तकनीकी कर्मचारियों के लगभग 20 प्रतिशत यानी लगभग 270 तकनीकी पदों को अमेरिका के नैशविले में एक नए कार्यालय में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है. साथ ही, कंपनी ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत तकनीकी कर्मचारियों की छंटनी भी की है.

2,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

स्टारबक्स ने पिछले साल फरवरी से अब तक 2,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें इस सप्ताह 300 और कॉर्पोरेट पद शामिल हैं. कंपनी द्वारा आंतरिक प्रौद्योगिकी क्षमताओं को विकसित करने और विक्रेताओं पर निर्भरता कम करने का प्रयास, संचालन को सरल बनाने और दीर्घकालिक लागतों को कम करने के उसके व्यापक प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है.