Bigg Boss 20

50 साल की उम्र में भी सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, SBI दे रहा इतने लाख सालाना सैलरी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 270 से ज्यादा स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि 50 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

X
Ashutosh Rai

SBI SCO Recruitment: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा मौका है. बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 270 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू की है. इन पदों पर अलग-अलग जिम्मेदारियों के हिसाब से सालाना सैलरी तय की गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 25 सितंबर है.

इन तारीखों पर दें ध्यान

SBI की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन के दौरान 750 रुपये शुल्क देना होगा. अलग-अलग पदों के लिए सालाना पैकेज भी काफी आकर्षक है. जोनल हेड (रिटेल) को 97 लाख, रीजनल हेड को 66.40 लाख, रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड को 51.80 लाख, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट को 44.50 लाख, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर को 27.10 लाख, वीपी वेल्थ को 44.70 लाख और एवीपी वेल्थ को 30.20 लाख सालाना मिलेंगे.

पद के मुताबिक सैलरी

इस भर्ती में अलग-अलग स्तर के कई पद शामिल हैं. जोनल हेड (रिटेल) पद पर सबसे ज्यादा 97 लाख सालाना पैकेज दिया जाएगा. रीजनल हेड के लिए 66.40 लाख, रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड के लिए 51.80 लाख और इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए 44.50 लाख का पैकेज है. वहीं वीपी वेल्थ को 44.70 लाख, एवीपी वेल्थ को 30.20 लाख और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर को 27.10 लाख सालाना सैलरी मिलेगी. पद के अनुसार उम्मीदवारों की योग्यता और दूसरी शर्तें अलग हो सकती हैं.

क्या है अधिकतम एज?

इस भर्ती की खास बात उम्र सीमा को लेकर है. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 23 साल और अधिकतम उम्र 50 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार 3 से 15 साल तक की उम्र में छूट मिलेगी. आवेदन के लिए उम्मीदवार SBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं. न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें, जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन करें और फोटो, सिग्नेचर व अन्य दस्तावेज अपलोड करें. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.