RPSC RAS 2025 OUT: आ गई राजस्थान RAS प्रीलिम्स परीक्षा की Final answer key, इस लिंक से सीधे करें डाउनलोड
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS 2025 की प्रिलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है.
RPSC RAS 2025 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS 2025 की प्रिलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है.
जिन प्रतिभागियों ने इस बार RPSC RAS 2025 की परीक्षा दी है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
RPSC RAS की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
जिन कैंडिडेट्स ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का RAS 2025 प्रिलिम्स एग्जाम दिया है, वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए rpsc.rajasthan.gov.in की साइट पर जाकर लॉगिन करें. इसके बाद आपको यहां अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरना होगा. इसके बाद पेज खुलेगा जिससे उम्मीदवार RPSC RAS की मार्कशीट और फाइनल आंसर की के PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
RPSC RAS Pre Marks 2025 Scorecard
बता दें राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC RAS 2025 प्रिलिम्स एग्जाम 2 फरवरी को हुई थी. इस एग्जाम को राज्य भर में आयोजित किया गया था. इस एग्जाम के जरिए 733 पदों पर भर्तियां होनी हैं. जिसमें 6.75 लाख उम्मीदवारों में से 3.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. परीक्षा निर्देश बिंदु संख्या 11 के तहत 1,680 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया था. जिसमें कहा गया है कि यदि कोई उम्मीदवार 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्न या 15 से अधिक प्रश्न अनुत्तरित छोड़ देता है, तो उसे अयोग्य माना जाएगा. जिसके बाद अब आरपीएससी आरएएस प्री मार्क्स और RPSC RAS फाइनल आंसर-की 2025 जारी कर दी गई है. प्रिलिम्स में सफल हुए उम्मीदवार अब मेन एग्जाम में शामिल हो सकेंगे.