मोटे पैकेज वाली नौकरियां जिनके लिए नहीं है किसी टेक डिग्री की जरूरत, फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका

इनसाइट्स फ्रॉम एम्प्लॉयमेंट ट्रेंड्स' के मुताबिक सर्विस सेक्टर ने 2017-18 से 2023-24 तक लगभग 4 करोड़ नई नौकरियां जोड़ी हैं. 2023-24 में यह सेक्टर करीब 18.8 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है, जो कुल एम्प्लॉयमेंट का लगभग 30% है. यह कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा एम्प्लॉयर बन चुका है. 

x
Antima Pal

2026 में भारत के जॉब मार्केट में एक बड़ा बदलाव आ रहा है. पहले लोग सोचते थे कि सिर्फ टेक या इंजीनियरिंग डिग्री से ही अच्छी सैलरी वाली नौकरियां मिलती हैं, लेकिन अब यह धारणा बदल रही है. नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट और कई एम्प्लॉयमेंट सर्वे के अनुसार कई नॉन-टेक सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं और फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए हाई-पेइंग जॉब्स के दरवाजे खुल रहे हैं. 

नीति आयोग की रिपोर्ट 'इंडियाज सर्विसेज सेक्टर: इनसाइट्स फ्रॉम एम्प्लॉयमेंट ट्रेंड्स' के मुताबिक सर्विस सेक्टर ने 2017-18 से 2023-24 तक लगभग 4 करोड़ नई नौकरियां जोड़ी हैं. 2023-24 में यह सेक्टर करीब 18.8 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है, जो कुल एम्प्लॉयमेंट का लगभग 30% है. यह कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा एम्प्लॉयर बन चुका है. 

रिपोर्ट बताती है कि सर्विस सेक्टर पोस्ट-कोविड रिकवरी में मजबूत रहा और एम्प्लॉयमेंट इलास्टिसिटी (रोजगार वृद्धि की क्षमता) 0.63 तक पहुंच गई, जो कंस्ट्रक्शन के बाद सबसे ज्यादा है. फ्रेशर्स के लिए अच्छी बात यह है कि इनमें से कई रोल्स में टेक डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती. बल्कि कम्युनिकेशन स्किल्स, डिजिटल लिटरेसी, प्रैक्टिकल नॉलेज और सॉफ्ट स्किल्स ज्यादा मायने रखते हैं. 

2026 में हॉस्पिटैलिटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर, बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM), डिजिटल मार्केटिंग जैसे सेक्टर तेजी से हायरिंग कर रहे हैं. कुछ प्रमुख हाई-पेइंग नॉन-टेक जॉब्स फ्रेशर्स के लिए:डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट: सोशल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन और ऑनलाइन कैंपेन चलाना. फ्रेशर्स के लिए 3-8 लाख रुपये सालाना सैलरी, कई कंपनियां ट्रेनिंग देती हैं.

कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव / एसोसिएट: कस्टमर क्वेरीज हैंडल करना। शुरुआती सैलरी 2.5-6 लाख रुपये, अच्छी कम्युनिकेशन से जल्दी प्रमोशन.

एचआर ऑपरेशंस कोऑर्डिनेटर: रिक्रूटमेंट, ऑनबोर्डिंग और एचआर टास्क। 3-5 लाख रुपये से शुरू, आगे स्पेशलाइजेशन के मौके.

सेल्स एंड बिजनेस डेवलपमेंट: क्लाइंट्स से डील करना, इंसेंटिव्स से सैलरी बढ़ सकती है (3-8 लाख+ इंसेंटिव्स).

कंटेंट राइटिंग / कॉपीराइटिंग: ब्लॉग, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना. 3-7 लाख रुपये, क्रिएटिव माइंड वालों के लिए बेस्ट.

फाइनेंशियल सर्विसेज एंट्री-लेवल रोल्स: बैंकिंग या इंश्योरेंस में कस्टमर हैंडलिंग, 4-7 लाख रुपये.

ये जॉब्स BPM, ई-कॉमर्स, फिनटेक, हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी में ज्यादा उपलब्ध हैं. कई कंपनियां फ्रेशर्स को स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग दे रही हैं, जैसे सर्टिफिकेशन कोर्सेस (Google Digital Marketing, HubSpot आदि). हालांकि रिपोर्ट में चेतावनी भी है कि सर्विस सेक्टर में इंफॉर्मल जॉब्स ज्यादा हैं और हाई-वैल्यू सेगमेंट्स (जैसे फाइनेंस, हेल्थकेयर) में रोजगार कम लेकिन सैलरी ज्यादा है.

फ्रेशर्स को स्किल्स अपग्रेड करके फॉर्मल सेक्टर में एंट्री लेनी चाहिए. 2026 में भारत की युवा आबादी के लिए नॉन-टेक सेक्टर में ग्रोथ के ढेर सारे मौके हैं. अगर आपके पास अच्छी कम्युनिकेशन, लर्निंग एबिलिटी और बेसिक डिजिटल स्किल्स हैं, तो टेक डिग्री के बिना भी हाई-पेइंग करियर बन सकता है. जॉब पोर्टल्स जैसे LinkedIn, Naukri पर अप्लाई करें और स्किल कोर्सेस से खुद को तैयार रखें.