DRDO CEPTAM 11 2026 का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां करें चेक
एसटीए-बी और तकनीशियन-ए पदों के लिए टियर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं. यहां आपको प्रोसेस बताया गया है.
Sarkari Nuakri: डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 2026 भर्ती परीक्षा में अगर आप भी शामिल हुए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. विभाग की ओर से रिजल्ट को जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट अब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर DRDO CEPTAM 11 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और टेक्नीशियन-ए पदों के लिए टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट अब DRDO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं.
रिजल्ट में कैंडिडेट के अंक, योग्यता स्थिति और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्रता शामिल है. कैंडिडेटों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें.
DRDO CEPTAM 11 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?
स्टेप-1: सबसे पहले आपको डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाना होगा.
स्टेप-2: अगले चरण में होमपेज पर उपलब्ध 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन को ओपन करें.
स्टेप-3: CEPTAM-11 टेक्नीशियन-A और STA-B भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप-4: DRDO CEPTAM 11 रिजल्ट 2026 विकल्प चुन लें.
स्टेप-5: जिस पद के लिए आवेदन किया है उसे भी चुनें.
स्टेप-6: आवेदन संख्या और जन्मतिथि को दर्ज कर लें.
स्टेप-7: रिजल्ट देखने के लिए मांगी गई जानकारी को भर दें.
स्टेप-8: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें.
DRDO CEPTAM 11 रिजल्ट 2026 के बाद क्या?
प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट अब सीबीटी (संपूर्ण चयन परीक्षा) के दूसरे चरण में शामिल होंगे. यह दूसरा चरण भर्ती प्रक्रिया में अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
टेक्नीशियन-ए पदों के लिए, सीबीटी 2 के बाद चयनित कैंडिडेटों को ट्रेड टेस्ट भी देना होगा. वहीं, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेटों का चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
डीआरडीओ द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टियर 2 परीक्षा का कार्यक्रम और आगे के निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है. कैंडिडेटों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड, पाठ्यक्रम और परीक्षा तिथियों से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से पोर्टल देखते रहें.
और पढ़ें
- यूपी TGT परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जारी हुई सिटी स्लिप; अब पता चलेगा किस शहर में देना है एग्जाम
- RRB Technician Grade 1 Result 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया टेक्नीशियन रिजल्ट, मिनटों में ऐसे करें चेक
- जापान जाने का सपना अब होगा सच! फ्री फ्लाइट, रहने की सुविधा और अच्छी स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप के बारे में जानिए