बिहार पुलिस में 15,821 पदों पर भर्ती, 52 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
बिहार पुलिस ने स्पेशल असिस्टेंट पुलिस के 15,821 पदों पर भर्ती निकाली है. आधुनिक हथियार, बम निरोधक और आपदा प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष रखी गई है.
यदि आपको सुरक्षा सेवाओं का अनुभव है और बिहार पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. बिहार पुलिस ने विशेष सहायक पुलिस के हजारों पदों की भर्ती निकाली है. अनुभवी लोगों को भर्ती करने के लिए बिहार पुलिस नें उम्र में अच्छी खासी रियायत देने का फैसला लिया है. इस भर्ती की यही सबसे खास बात है.
15 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
बिहार पुलिस के मुताबिक विशेष सहायक पुलिस यानी स्पेशल असिस्टेंट के 15821 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार बिहार पुलिस की वेबसाइट police.bihar.gov.in पर जाकर 14 जून तक आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्हें आधुनिक और स्वाचालित हथियार चलाने का अनुभव हो. इसके साथ ही आपदा प्रबंधन, बम निरोधक कार्यों के अनुभव रखने वाले भी इस भर्ती में प्राथमिकता के हकदार होंगे. इतना ही नहीं ड्राइविंग, तैराकी, डाइविंग और मोटरवोट चलाने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों की भी भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी.
Also Read
अधिकतम आयु 52 वर्ष, इतनी होगी सेलरी
इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आयु सीमा है. आवेदक की आयु अधिकतम 52 वर्ष हो सकती है. सुरक्षा सेवाओं में काम कर चुके लोगों के लिए यह मौका बड़ा खास है. चयनित उम्मीदवारों को 25000 से 35000 रुपये प्रतिमाह सेलरी मिलेगी.