कमला हैरिस के लिए इकट्ठा कर लिया इतना फंड कि घबरा गए X के मालिक मस्क! सस्पेंड कर दिया अकाउंट
Kamala Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के समर्थकों ने एक ऑनलाइन फंड रेजिंग इवेंट आयोजित किया. इस इवेंट में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने फंड रेजिंग अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद तुरंत ही आयोजकों ने एक बैकअप अकाउंट बनाया जिसके एक्टिव होने से पहले ही हजारों की संख्या में जुड़ गए. एक्स द्वारा अकाउंट ब्लॉक होने की काफी आलोचना हो रही है.
Kamala Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए फंड जुटा रहे अकाउंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने ब्लॉक कर दिया. कमला हैरिस के समर्थकों ने जब पूछा कि यह अकाउंट क्यों ब्लॉक किया गया तब यह मामला चर्चा में आया. व्हाइट ड्यूड्स फॉर हैरिस अकाउंट (@dudes4harris) नाम के एक्स अकाउंट को सोमवार को अल्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया गया. ब्लॉक होने से पहले इवेंट आयोजकों ने 4 मिलियन डॉलर का फंड इकट्ठा कर लिया था.
जब लोगों ने अकाउंट बंद किए जाने के बारे में पूछा तब फंड रेजर रॉस मोरालेस रॉकेटो ने अपने पर्सनल अकाउंट पर लिखा कि स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को लेकर डर गए हैं. इस महीने की शुरुआत में एक्स के मालिक एलन मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था.