menu-icon
India Daily

क्या फिर शुरू हो जाएगी जंग? ईरान-अमेरिका का समझौते पर नहीं बना मन; अब आगे क्या?

अमेरिका-ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पूरी तरह फेल हो चुकी है. अब पूरी दुनिया इस इंतजार में है कि ईरान और अमेरिका अपना अगला कदम किस ओर ले जाता है.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार चले 40 दिनों तक जंग के बाद 15 दिनों के लिए युद्धविराम ऐलान किया गया था. इस दौरान पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता रखी गई. जिसके लिए अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस वॉशिंगटन से इस्लामाबद पहुंचे. हालांकि इसके बाद भी उनकी यह मेहनत सफल नहीं हुई. 

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटे तक बातचीत चली. दोनों देशों का कहना है कि वह एक दूसरे की मांगों को नहीं समझ रहे हैं. ऐसे में वेंस ने अपनी वापसी का ऐलान करते हुए कहा कि ईरान किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है. वहीं ईरान का भी कहना है कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही है. अब ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग शुरू होने वाला है? इसका जवाब आने वाले वक्त के साथ ही मिलेगा. इस विषय से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.