US Israel Iran War Weather

'यूक्रेन से युद्ध नहीं होता अगर डोनाल्ड ट्रंप...', रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ये क्या कह दिया?

पुतिन ने यूक्रेन संकट को रूस और यूक्रेन के लिए साझा दर्द करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ भड़काने वाले देशों ने न तो रूसी हितों की परवाह की और न ही यूक्रेनी जनता की.

X
Sagar Bhardwaj

Ukraine Crisis: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वल्दाई डिस्कशन क्लब में अपने संबोधन में यूक्रेन संकट पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प 2022 में सत्ता में होते या बाइडेन प्रशासन ने रूस के साथ सहयोग किया होता तो शायद यूक्रेन से युद्ध टाला जा सकता था. पुतिन ने यूक्रेन को पश्चिमी देशों का "प्रॉक्सी" बताते हुए कहा कि यह एक स्वतंत्र राष्ट्र के बजाय पश्चिमी हितों का मोहरा बन गया है.

यूक्रेन संकट: एक साझा त्रासदी

पुतिन ने यूक्रेन संकट को रूस और यूक्रेन के लिए साझा दर्द करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ भड़काने वाले देशों ने न तो रूसी हितों की परवाह की और न ही यूक्रेनी जनता की. उनके अनुसार, यूक्रेन अब इन देशों के लिए "निकम्मा" हो चुका है. 


यूरोप की सैन्यीकरण पर नजर

पुतिन ने यूरोप में बढ़ते सैन्यीकरण पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि किसी भी खतरे का जवाब "काफी ठोस" होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.