जेलेंस्की को पुतिन, कमला को बताया ट्रंप... 81 साल के बाइडेन की फिर फिसली जुबान
US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में डटे 81 साल के जो बाइडेन की एक बार फिर जुबान फिसली है. उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को पुतिन और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप बता दिया. सोशल मीडिया पर वायरल अलग-अलग वीडियो में उन्हें कमला को ट्रंप और जेलेंस्की को पुतिन कहते हुए सुना जा सकता है.
US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के 81 साल के उम्मीदवार जो बाइडेन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दोनों वायरल वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति के जुबान फिसलने का है. एक वीडियो में बाइडेन को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप और दूसरे वीडियो में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को पुतिन कहते हुए सुना जा सकता है.
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठने लगे हैं. NATO की एक मीटिंग के वायरल वीडियो में बाइडेन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को पुतिन बताते हुए दिखे. वहीं, एक अन्य वीडियो जो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का बताया जा रहा है, उसमें बाइडेन अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप बताते दिख रहे हैं.
Also Read
इसी तरह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप बता दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमला हैरिस को बाइडेन ने रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अगर उपराष्ट्रपति 'ट्रंप' राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं होते तो मैं उन्हें उपराष्ट्रपति के तौर पर नहीं चुनता.