आखिर कितना खतरनाक है रूस में घुसकर सुखोई 57 को नष्ट करने वाला यूक्रेनी विमान, हत्यारे के नाम से है मशहूर 

Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के अति आधुनिक फाइटर जेट सुखोई-57 को ड्रोन के जरिए नष्ट कर दिया है. रूस का सुखोई-57 दुश्मनों के बीच हत्यारा के नाम से जाना जाता है.

Social Media
India Daily Live

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने रूसी सीमा के भीतर एक सैन्य अड्डे को तबाह कर दिया. अमेरिकी मीडिया हाउस सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने रूस के सबसे नए और अति आधुनिक विमान सुखोई-57 को ड्रोन की मदद से नष्ट कर दिया.रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने यह हमला रूस के अस्त्राखान सिटी में मौजूद एयरबेस पर किया है. 

सुखोई-57 दुनिया के सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट विमानों में से एक है. इसकी रफ्तार 2130 किमी प्रति घंटा है. यह फाइटर इतना पावरफुल है कि नाटो समूह इसे Felon यानी हत्यारा कहकर बुलाता है. यूक्रेनी सेना द्वारा किए गए हमले की तस्वीरें भी सामने आई हैं.कहा जा रहा है कि यह हमला इतना भयानक था कि आस-पास सिर्फ गड्ढे ही नजर आ रहे हैं. 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा? 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस के पास केवल 32 सुखोई-57 फाइटर जेट हैं. पुतिन ने साल 2028 तक 76 सुखेई-57 लक्ष्य तैयार करने का टारगेट सेट किया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसके अस्त्राखान शहर में तीन यूक्रेनी ड्रोन आए थे. रूसी सेना ने उन्हें मार गिराया था. हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने सुखोई-57 पर हमले के बारे में कुछ नहीं कहा. 

कितना खतरनाक है सुखोई-57 

रूस का अति आधुनिक सुखोई-57 आधुनिक जंगी क्षमताओं से लैस है. 18,500 किलो वजन वाला यह लड़ाकू विमान 2140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है. इसकी फायरिंग रेंज 3500 किमी है. इस फाइटर जेट की लंबाई 20 मीटर की है. यह 35,000 किलो वजन लेकर उड़ने में सक्षम है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के ड्रीम डिफेंस प्रोजेक्ट में यह टॉप पर है.