अमेरिकी सेना की ओर से ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर नए हवाई हमले किए जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है. IRGC के मुताबिक, अमेरिका को जवाब देने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं. ईरानी मीडिया ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाए जाने की बात कही है.
ईरानी मीडिया ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बड़े ड्रोन हमले की भी खबर दी है, हालांकि इसकी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. IRGC ने अमेरिका पर नागरिक इलाकों समेत कई स्थानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. जॉर्डन की सेना के अनुसार, उसके हवाई रक्षा तंत्र ने हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 10 को रोक दिया. बाकी तीन मिसाइलें आबादी से दूर सुनसान इलाकों में गिरीं. आबादी वाले क्षेत्रों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस मुद्दे को बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.