उत्तर कोरिया की यात्रा पर जाएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, क्रेमलिन ने की पुष्टि
Putin Visit To North Korea: रूसी राष्ट्रपति मुख्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस पर अपना पुष्टिकरण दिया. पेस्कोव ने कहा कि किम के आमंत्रण पर पुतिन इस साल उत्तर कोरिया की यात्रा कर सकते हैं.
Putin Visit To North Korea: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल जल्द ही उत्तर कोरिया की यात्रा करेंगे. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री चोए सोन हुई की मॉस्को यात्रा के दौरान मुलाकात में उन्होंने उत्तर कोरिया आने की इच्छा जताई है. आपको बता दें कि पिछले साल उत्तर कोरियाई शासक अपनी स्पेशल ट्रेन से मॉस्को की यात्रा पर गए थे.
उत्तर कोरिया को धन्यवाद ज्ञापित किया
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री कार्यालय के हवाले से समाचार एजेंसी ने कहा कि पुतिन ने आमंत्रित करने के लिए कोरिया के शीर्ष नेता को धन्यवाद ज्ञापित किया है. रिपोर्ट के अनुसार, 20 साल बाद किसी रूसी नेता की यह पहली उत्तर कोरियाई यात्रा होगी. इससे पहले बोरिस येल्तसिन 1999 में प्योंगयांग की यात्रा पर गए थे.
क्रेमलिन ने दिया स्पष्टीकरण
रूसी राष्ट्रपति मुख्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस पर अपना पुष्टिकरण दिया. पेस्कोव ने कहा कि किम के आमंत्रण पर पुतिन इस साल उत्तर कोरिया की यात्रा कर सकते हैं. उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट कर दिया कि प्योंगयांग जाने की कोई तारीख अभी स्पष्ट नहीं है और न ही इस यात्रा को अभी तक आधिकारिक सहमति प्राप्त हुई है.
Also Read
पश्चिमी देशों को खटक रहीं नजदीकियां
बता दें कि हाल के सालों में उत्तर कोरियाई नेता की और रूसी राष्ट्रपति जोंग की नजदीकियां बढ़ी हैं. दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों की खास वजह इन नेताओं के बीच की अच्छी केमिस्ट्री भी है. दोनों देशों नजदीकियां पश्चिमी देशों को नागवार गुजर रही हैं.इन देशों ने दोनों देशों के बीच होने वाले हथियार व्यापार की भी निंदा की है.