Russia Ukraine War: यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों तक पहुंचने में अमेरिका की मदद करेगा रूस, पुतिन ट्रंप को देंगे दोस्ती का रिटर्न गिफ्ट!

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन का बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि साथ देने के बदले में यूक्रेन को खनिजों को लेकर हमसे समझौता करना चाहिए.

Social Media
Mayank Tiwari

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है. जिसमें रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह रूस के दुर्लभ खनिजों तक अमेरिकी पहुँच के लिए उन्हें ऑफर देने के लिए तैयार हैं. इस ऑफर के तहत रूस द्वारा कब्जे किए गए यूक्रेन के इलाके को भी शामिल किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कह रहे हैं कि यूक्रेन को खनिजों के बदले में अमेरिका से समझौता करना चाहिए.

खनिजों पर अमेरिकी समझौता

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "हम अमेरिकी पार्टनरों को साझा प्रोजेक्ट के तहत खनिजों की पेशकश करने को तैयार हैं, जिसमें उन इलाकों को भी शामिल किया जाएगा, जोकि रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद कब्जा किए थे. बता दें कि, पुतिन का ये बयान रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा करने के बाद आया है.

यूक्रेन और US के बीच दुर्लभ खनिजों के लिए क्या हो रहा समझौता?

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच खनिजों के लिए होने वाला संभावित समझौता कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है. पुतिन के इस बयान से यह साफ हो गया है कि रूस अमेरिकी साझेदारी के लिए तैयार है और इस तरह के समझौते को लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं है.

इस समझौते पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें लगी

हालांकि, यह इलाका यूक्रेन के लिए बेहद संवेदनशील है, क्योंकि रूस के कब्जे के तहत यूक्रेन के कुछ इलाकों में महत्वपूर्ण खनिज संसाधन मौजूद हैं. पुतिन के इस बयान के बाद पश्चिमी देख खासतौर पर अमेरिका और यूरोपियन यूनियन की नजरें इस ड़ील पर लगातार बनी हुई हैं.