Parents Raped Minor Daughter: नाबालिग बेटी से मां-बाप ने किया रेप, गिरफ्तारी के बाद जो कहा, उसे सुनकर पुलिस के उड़े होश
Parents Raped Minor Daughter in America: अमेरिका में एक माता-पिता को अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. लड़की ने फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.
Parents Raped Minor Daughter in America: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक माता-पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ रेप किया. जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने जो कहा उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए. उन्होंने कहा कि बेटी अजनबियों के साथ सेक्स करती तो खतरा होता, इसलिए हमने सुरक्षित सेक्स के लिए ऐसा किया.
एनडीटीवी ने न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि अमेरिका में यूटा के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया है कि माता-पिता को लगा, उनकी नाबालिग बेटी के लिए अजनबियों के बजाय उनके साथ यौन संबंध बनाना सुरक्षित होगा.
सौतेले माता-पिता हैं दोनों, 30 साल है उम्र
अमेरिका की एक स्थानीय मीडिया ने बताया है कि ये किशोरी के सौतेले पिता और मां हैं. दोनों की उम्र 30 वर्ष के आसपास है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ यौन शोषण, जबरन अप्राकृतिक सेक्स और रेप की जांच के लिए गुरुवार को यूटा काउंटी जेल में केस दर्ज किया है. रेप की जांच के लिए सौतेले पिता को भी गिरफ्तार किया गया था.
नाबालिग लड़की ने पुलिस को किया था फोन
किशोरी ने स्थानीय पुलिस को फोन करके अपने साथ इस घिनौनी वारदात की जानकारी दी. किशोरी ने बताया कि उसका पिता पिछले डेढ़ साल से उसके साथ रेप कर रहा है. लड़की ने यह भी खुलासा किया कि उसकी मां को इस बारे में पता है, लेकिन वो पिता का साथ देती है. उधर, गिरफ्तारी के बाद माता-पिता ने स्वीकार किया है कि वे पिछले एक साल से ज्यादा समय से ये सब कर रहे हैं.
गिरफ्तारी के बाद ये बोले आरोपी माता-पिता
सौतेले पिता ने बताया कि एक साल पहले उसे और लड़की की मां को पता चला कि वो अजनबियों से मिलना और उनके साथ सेक्स करना चाहती है. उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी के साथ मिलकर उन्होंने फैसला किया कि बेटी को सेक्स के बारे में सिखाया जाएगा और सेक्स किया जाएगा. आरोपी की ओर से पुलिस को दिए गए हलफनामे में कहा गया है कि पीड़िता के साथ अजनबी सेक्स करते तो वो असुरक्षित होता.
...तो गंभीर केस होगा दर्ज
पुलिस ने कहा कि यदि यूटा काउंटी अटॉर्नी कार्यालय की ओर से आरोप दायर किए जाते हैं तो माता-पिता को और भी गंभीर केस का सामना करनापड़ सकता है. एबीसी4 ने बताया कि कथित तौर पर बेटी से उसके माता-पिता ने पहली बार 14 साल की उम्र में संपर्क किया था.