ऑपरेशन सिंदूर के 15 महीने बाद फिर खड़ा हुआ जैश का बहावलपुर ठिकाना, भारत के हमले में हो गया था तबाह

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर परिसर 15 महीने में दोबारा तैयार हो गया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में इसके पुनर्निर्माण पर करोड़ों खर्च किए हैं.

X
Sagar Bhardwaj

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित मार्कज सुभानल्लाह परिसर अब दोबारा सक्रिय हो गया है. सामने आए वीडियो और तस्वीरों में परिसर के पुनर्निर्माण के संकेत मिले हैं. गुंबदों की मरम्मत के साथ मुख्य हॉल में नई प्लास्टरिंग, रंग-रोगन और मार्बल का काम दिखाई दे रहा है.

25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की मदद का दावा

खुफिया सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश को करीब 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये उपलब्ध कराए गए. इनमें लगभग 11 करोड़ रुपये अकेले बहावलपुर परिसर के पुनर्निर्माण में खर्च होने की बात कही जा रही है. आसपास मौजूद मदरसा अल-साबिर और आतंकियों के लिए इस्तेमाल होने वाले आवासीय ढांचों को हटाकर नए निर्माण का रास्ता बनाया गया.


भारत का संदेश साफ

पाकिस्तान की गतिविधियों को लेकर भारत पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर दोबारा शुरू किया जा सकता है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी कहा था कि भारत की सहनशीलता को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.