ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित मार्कज सुभानल्लाह परिसर अब दोबारा सक्रिय हो गया है. सामने आए वीडियो और तस्वीरों में परिसर के पुनर्निर्माण के संकेत मिले हैं. गुंबदों की मरम्मत के साथ मुख्य हॉल में नई प्लास्टरिंग, रंग-रोगन और मार्बल का काम दिखाई दे रहा है.
खुफिया सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश को करीब 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये उपलब्ध कराए गए. इनमें लगभग 11 करोड़ रुपये अकेले बहावलपुर परिसर के पुनर्निर्माण में खर्च होने की बात कही जा रही है. आसपास मौजूद मदरसा अल-साबिर और आतंकियों के लिए इस्तेमाल होने वाले आवासीय ढांचों को हटाकर नए निर्माण का रास्ता बनाया गया.
Jaish-e-Mohammed’s Markaz Subhanallah complex in Bahawalpur has reportedly been fully restored.
— Manjeet Negi (@manjeetnegilive) August 23, 2026
Strike-damaged domes and halls have been rebuilt with fresh plaster, paint and marble.
Reports allege the reconstruction was backed by Pakistani state funding, reviving the terror hub. pic.twitter.com/fUxO3litmV
सूत्रों का दावा है कि बीमारी के चलते मसूद अजहर को संगठन के संचालन से अलग रखा गया है. उसके भाई तल्हा अल-सैफ और मोइनुद्दीन औरंगजेब उर्फ अम्मार अल्वी को मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है. अजहर और उसका भाई रऊफ असगर सिंध के नवाबशाह इलाके में पाकिस्तानी संरक्षण में बताए जा रहे हैं.
🚨Jaish-e-Mohammed takes one year to rebuild the terror hub in Bahawalpur. #Pakistan's acquaintance with desi firepower —#BrahMos #OpSindoor #Jaish #JeM pic.twitter.com/el4jgM4GAU
— Karan Singh / करन सिंह (@Journo_Karan) August 23, 2026
पाकिस्तान की गतिविधियों को लेकर भारत पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर दोबारा शुरू किया जा सकता है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी कहा था कि भारत की सहनशीलता को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.