Tamil Nadu Assembly Election 2026 US Israel Iran War

'आपने मेरा दिल जीत लिया', वेलेंटाइन डे पर व्हाइट हाउस ने निकोलस मादुरो और ग्रीनलैंड को लेकर किया तंज भरा पोस्ट

एक अन्य वैलेंटाइन डे कार्ड पर ग्रीनलैंड के नक्शे के साथ एक दिल बना हुआ है. यह कार्ड ट्रंप के विवादास्पद कदम और डेनमार्क क्षेत्र को कब्जे में लेने की इच्छा का जिक्र करता है जिसका यूरोपीय नेताओं ने कड़ा विरोध किया है.

@WhiteHouse
Sagar Bhardwaj

आज पूरे विश्व में वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. इस अवसर पर व्हाइट हाउस की तरफ से सोशल मीडिया पर कुछ डिजिटल कार्ड रिलीज किये गए हैं. इनमें से हर एक कार्ड में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनके द्वारा लिए गए फैसलों और उल्लेखनीय घटनाओं का जिक्र है.

'सिर्फ आपके लिए बनाया गया', कैप्शन वाले ये पोस्टकार्ड राजनीतिक क्षणों को वैलेंटाइन डे व्यंग्यात्मक संदेश के रूप में बदल देते हैं. पहले कार्ड़ में वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की आंखों पर पट्टी बंधी है और हाथों में हथकड़ी लगी है. इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'आपने मेरा दिल जीत लिया.'

एक अन्य कार्ड में ट्रंप को 'कार्यकारी आदेश 4547' लेबल वाला एक दस्तावेज पकड़े हुए दिखाया गया है जिस पर 'UR My Valentine' लिखा हुआ है.

वहीं तीसरे कार्ड में डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस वैन होलेन को अल साल्वाडोर में एमएस-13 गिरोह के कथित सदस्य किलमार अब्रेगो गार्सिया के साथ मार्गरीटा पीते हुए दिखा गया है. इस कार्ड पर लिखा है, 'तुम्हारे लिए मेरा प्यार उतना ही गहरा है जितना डेमोक्रेट्स का अवैध अप्रवासियों के लिए. तुम्हारे साथ एक ड्रिंक पीने के लिए मैं 1,537 मील की उड़ान भर सकता हूं.'

मार्च में गार्सिया को गलत तरीके से उसके गृह देश की जेल में वापस भेज दिया गया था जबकि 2019 के एक अदालती आदेश में कहा गया था कि उसे निर्वासित नहीं किया जा सकता क्योंकि वह खतरे में हो सकता है. ट्रंप प्रशासन ने दावा किया वह एमएस-3 गिरोह का सदस्य था और बाद में उसे अवैध प्रवासियों की मदद करने के आरोप में अमेरिका वापस लाया गया.

एक अन्य वैलेंटाइन डे कार्ड पर ग्रीनलैंड के नक्शे के साथ एक दिल बना हुआ है. यह कार्ड ट्रंप के विवादास्पद कदम और डेनमार्क क्षेत्र को कब्जे में लेने की इच्छा का जिक्र करता है जिसका यूरोपीय नेताओं ने कड़ा विरोध किया है. आर्कटिक द्वीप के चारों ओर दिल बने इस कार्ड पर लिखा है, 'अब समय आ गया है कि हम अपने संबंधों को परिभाषित करें.'

इससे पहले, न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा था कि कि व्हाइट हाउस के ज्यादातर मजेदार ऑनलाइन पोस्ट खुद ट्रंप ने अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्काविनो और डिप्टी कम्युनिकेशन डायरेक्टर केलन डोर के साथ मिलकर बनाए थे.

 वहीं व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने द पोस्ट को बताया, 'हम राजनीति में स्वीकार्य माने जाने वाले पारंपरिक मानदंडों से मुक्त हैं. हम जनता की भाषा बोलते हैं और इस प्रकार की सामग्री को पसंद करते हैं.'