ब्रिक्स समिट में मोदी और जिनपिंग ने मिलाए हाथ, एक-दूसरे का किया अभिवादन
दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 15वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच आज मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया.
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 15वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच आज मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया. न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी को जिनपिंग से बात करते हुए देखा जा सकता है.
जी 20 के बाद पहली मुलाकात
पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच जी 20 समिट के दौरान मुलाकात हुई थी. यह मुलाकात नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान हुई थी. 2020 में गलवान गतिरोध के बाद पहली बार दोनों देशों के प्रमुखों ने आमने-सामने मुलाकात री थी. जून 2020 में गलवान घाटी के बाद दोनों देशों में तनाव है. विवाद सुलझाने के लिए दोनों देश अब तक 19 दौर की वार्ता कर चुके हैं.
भारत ने विस्तार का समर्थन किया
बुधवार को पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी ने एक पूर्ण सत्र में भाग लिया था. ब्रिक्स समिट के पहले दिन पीएम मोदी ने संगठन के विस्तार को बेहतर निर्णय बताया. आपको बता दें कि ब्रिक्स में छह नए देश जोड़े गए हैं. इन देशों में अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, सऊदी अरब, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देश शामिल हैं.
कई सकारात्मक परिणाम आए
ब्रिक्स में शामिल होने वाले छह देश 1 जनवरी 2024 से इस संगठन के स्थायी सदस्य बन जाएंगे. पीएम ने सभी शामिल होने वाले नए सदस्यों को बधाई दी है. ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है. इन सभी देशों के साथ हमारे रिश्ते गहरे और ऐतिहासिक हैं. मुझे बड़ी खुशी है कि 3 दिनों की बैठक के बाद इसके कई सकारात्मक परिणाम आए हैं.
यह भी पढ़ेंः अब इंसानी हरकत से मचेगी तबाही, क्या जागेंगे लाखों साल से सोए वायरस!