पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर को आया हार्ट अटैक, जान बचाने पाकिस्तान लौटा
जैश ए मोहम्मद के सरगना और हिंदुस्तान के सबसे बड़े दुश्मन मसूद अजहर को हार्ट अटैक आया है. दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे पाकिस्तान के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
Masood Azhar had a heart attack: भारत का सबसे बड़ा दुश्मन और जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार आतंकी मसूद अजहर को हार्ट अटैक आया है. दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे अफगानिस्तान से पाकिस्तान लाए जाने की खबर है.
पुलवामा समेत भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका मसूद अजहर को जब हार्ट अटैक आया तो वह अफगानिस्तान में था. बाद में उसे पाकिस्तान लाया गया और पाकिस्तान के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
Also Read
- चीन ने हिंदुस्तान का हाल किया बेहाल, तिब्बत में बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा बांध, जानें भारत के लिए कितना बड़ा खतरा!
- Video: हिंदुओं के बाद बांग्लादेश में ईसाइयों पर ताबड़तोड़ हमला, क्रिसमस की रात मुस्लिम कट्टरपंथियों ने फूंक दिए 17 घर
- Azerbaijan Plane Crash: अजरबैजान प्लेन के अंदर का खौफनाक वीडियो, चंद सेकंड में बदल दिए जज्बात
1999 में आईसी-814 विमान अपहरण के बाद भारत को मसूद अजहर को रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था.अजहर 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड था. उसने 2016 में पठानकोट हमले, 2019 में पुलवामा हमले को भी अंजाम दिया था.
कौन है आतंकी मौलाना मसूद अजहर
आतंकी मसूद अजहर का जन्म 1968 में हुआ था. उसका पूरा नाम मौलाना मसूद अजहर है. उसने 'जैश-ए-मोहम्मद' नामक आतंकी संगठन बनाया. यह आतंकी संगठन भारत के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका है. संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही इस संगठन को काली सूची में डाल दिया है. लेकिन तमाम प्रतिबंधों के बावजूद यह आतंकी संगठन पाकिस्तान-आधिकृत कश्मीर में सालों तक फलता-फूलता रहा.
जैश-ए-मोहम्मद उन कई आतंकवादी संगठनों में से एक है जिसे पाकिस्तान सुरक्षा देता रहा है. हालांकि पाकिस्तान ने कभी भी इस बात को कबूल नहीं किया कि वह आतंकियों का पनाहगार है.
2001 में भारत के संसद पर हुए आतंकी हमले में इसी आतंकी का हाथ था. 2016 के पठानकोट आतंकी हमला का यह मास्टरमाइंड भी था. भारत हमेशा से इस आतंकवादी के खिलाफ पाकिस्तान से कार्रवाई करने के लिए कहता रहा है. हालांकि, पाकिस्तान ने इस आतंकी पर कभी एक्शन नहीं लिया.