Somalia and Kenya Flood: सोमालिया और केन्या में आई भारी बारिश और बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है. इस बाढ़ में 40 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं.सोमालियाई सरकार ने खतरनाक मौसम के कारण इरजेंसी की घोषणा कर दी. बचावकर्मी दक्षिण सोमालिया के जुबालैंड राज्य के ल्यूक जिले में बाढ़ में फंसे लगभग 2500 लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. यूएन ऑफिस ने जुबा और शूबेले नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है. यूएन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकलने के लिए कहा है.
बीते चार वर्षों से लगातार सूखे का सामना कर रहे सोमालिया को भारी बारिश ने अब अकाल की ओर धकेल दिया है. पड़ोसी मुल्क केन्या में रेड क्रॉस ने कहा कि शुक्रवार को हुई भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है. पोर्ट सिटी मोम्बासा और ईस्टर्न काउंटी मंडेरा और वजीर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

केन्याई रेड क्रॉस ने बताया कि रविवार को आई अचानक बाढ़ ने 241 एकड़ कृषि भूमि को नष्ट कर दिया. इस बाढ़ में 1000 से ज्यादा पशुधन की मौत हो गई. केन्या में मौसम सलाहकारों ने बताया था कि अक्टूबर और दिसंबर के बीच छोटी बारिश के मौसम के दौरान बारिश सामान्य से ज्यादा होगी. हालांकि प्रेसिडेंट विलियम रूटो ने मौसम पूर्वानुमानों का खंडन करते हुए केन्या वासियों को बताया कि कोई विनाशकारी अल नीनो बाढ़ नहीं होगी.
यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा में अल्प युद्धविराम के लिए सहमत हुआ इजरायल, अमेरिकी दबाव और मानवीय मदद के चलते लिए फैसला