IMD Weather IPL 2026

नाइजीरिया के इन दो गांवों को ISIS ने बनाया निशाना, आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 200 लोगों को उतारा मौत के घाट

पश्चिमी नाइजीरिया के क्वारा राज्य को आतंकियों ने निशाना बनाया है. इस हमले में लगभग 200 लोगों पर हमले किए गए. इस हमले से देश में डर का माहौल है.

X (@DefenseNigeria)
Shanu Sharma

नई दिल्ली: पश्चिमी नाइजीरिया के क्वारा राज्य में 3 फरवरी को एक भयावह हमला हुआ. इस हमले में दो गांवों को आतंकियों ने निशाना बनाया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक वोरो और नुकु गांव में लोगों के हाथ बांध दिए गए और उनपर हमला किया गया. इतना ही नहीं पूरे के पूरे गांव को आग के हवाले कर दिया गया. इस हमले में लगभग 200 लोगों के मारे जाने की खबर है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हमले के पीछे लकुरावा नाम का एक सशस्त्र समूह है. जो की आईआईएस संगठन से जुड़ा हुआ है. हालांकि रिपोर्ट यह भी आ रही है कि अमेरिका ने इनकी मदद के लिए अपनी सेना भेजा है. ट्रंप की इस सेना उन संगठनों को निशाना बन रही है जो आम नागरिकों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है. 

राजधानी से काफी दूर के गांवों को बनाया निशाना

मिल रही जानकारी के मुताबिक आंतकवादियों ने जिन इलाकों को निशाना बनया है वह मेन एरियासे काफी दूर थे. जानकारी के मुताबिक राजधानी से यहां की दूरी लगभग 8 घंटे की थी,  साथ इन क्षेत्रों में जाने के लिए सड़क एंव संचार सुविधा ज्यादा मजबूत नहीं था. गांव और राजधानी के बीच खराब कनेक्टिविटी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अभी बचाव कार्यों में भी इस खराब कनेक्टिविटी की वजह से लोगों की दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ गई है. माना जा रहा है कि अगर यह गांव राजधानी से नजदीक बसा होता तो शायद इतनी भारी संख्या में नरसंहार नहीं होता.

आतंकवाद की घटनाओं में तेजी 

इस हमले को लेकर क्वारा राज्य के गवर्नर अब्दुल रहमान अब्दुल रजाक ने कड़ी निंदा व्यक्त किया है. उन्होंने आंतकवादियों के इस कृत्य को कायरतापूर्ण बताया है. उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने राज्य में चलाए जा रहे सैन्य अभियानों के जवाब में यह हमला किया है. पिछले कुछ दिनों से राज्य में आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उत्तर और पूर्वी हिस्सों में लंबे समय से विद्रोह जारी है. जिसकी वजह से किडनैपिंग, फिरौती और डकैती के मामलों में तेजी आई है. राज्य में बढ़ रहे हिंसा के मामलों से आम नागरिकोंका जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.