खामोश टकराव का नया चेहरा, अमेरिका-ईरान ने ट्रेड और तेल को बनाया हथियार, दुनिया देख रही तबाही

यूएसए और ईरान के बीच जंग अब मैदान से निकलकर अर्थव्यवस्था की नसों तक पहुंच चुकी है. तेल, ट्रेड और सप्लाई रूट इस खामोश टकराव के हथियार बन गए हैं. इसका बिना गोली चले भी असर इतना गहरा है इसने दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है. 

Credit: OpenAi
Lalit Sharma

ईरान औऱ अमेरिका में जो जंग चल रही है वह अब मैदान में नहीं दिखती. कोई मिसाइल नहीं गिरती, लेकिन असर पहले से ज्यादा है. यह जंग अब सिस्टम पर है. नसों पर है. नसें हम इसलिए कह रहे हैं कि अमेरिका ईरान के तेल पर घातक साजिश रच रहा है वही उसकी नस है. इससे एक देश नहीं बल्कि सारी दुनिया परेशान है. यही वजह है कि खतरा ज्यादा गहरा है. दुनिया समझ नहीं पा रही कि यह जंग दिख क्यों नहीं रही.

अब युद्ध की परिभाषा बदल चुकी है यह स्क्रीन पर कम, सिस्टम में ज्यादा चल रही है. फैसले बंद कमरों में हो रहे हैं, लेकिन इसका असर असर सड़कों पर दिख रहा है. हर देश इस नई जंग को समझने की कोशिश कर रहा है. पर उसको कुछ समझ नहीं आ रहा है. 

क्या ‘आर्थिक ऑक्सीजन’ बन गई असली हथियार

इस बार हथियार बंदूक नहीं है. हथियार है तेल की सप्लाई है. ट्रेड रूट है। अमेरिका ने दबाव बनाया.  ईरान ने जवाब दिया. दोनों ने एक-दूसरे की आर्थिक ऑक्सीजन पकड़ ली. अब लड़ाई यह है कि कौन पहले झुकेगा. अब बैंकिंग सिस्टम भी इस जंग का हिस्सा बन गया है. भुगतान रुकते हैं तो देश रुकते हैं. तेल की एक खेप कई फैसले बदल देती है. यह सीधी नहीं, गहरी चोट है. हर कदम सोचकर उठाया जा रहा है.

क्या होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का मैदान 

होर्मुज स्ट्रेट अब सबसे बड़ा मोर्चा है. दुनिया का बड़ा तेल का हिस्सा यहीं से गुजरता है. यहां हलचल का मतलब है वैश्विक असर. बेशक ईरान ने यहां पकड़ मजबूत की पर अमेरिका ने भी दबाव बढ़ा दिया है. दोनों के बीच रस्साकशी चल रही है. इसका असर हर देश पर पड़ रहा है. यहां एक छोटी घटना भी बड़ी खबर बनती है.

जहाजों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है. हर मूवमेंट की गिनती हो रही है. यह सिर्फ रास्ता नहीं, शक्ति का प्रतीक बन गया है. यहां से गुजरना अब सिर्फ व्यापार नहीं, रणनीति है.

क्या बिना गोली के भी हो रही तबाही

यह जंग खामोश है. लेकिन असर तेज है. तेल की कीमतें हिलती हैं तो बाजार पूरी तरह डगमगाते हैं. देशों की अर्थव्यवस्था कांपती है. कोई बम नहीं गिरता फिर भी नुकसान हो रहा है. यही इस जंग की असली ताकत है. महंगाई बढ़ती है तो सरकारें हिलती हैं. निवेशक डरते हैं तो बाजार टूटते हैं. आम आदमी पर सीधा असर पड़ता है. यह जंग धीरे-धीरे असर दिखाती है, लेकिन जब असर आता है तो गहरा होता है.

क्या दुनिया भी फंस गई इस खेल में

यह सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं रही, बल्कि पूरी दुनिया इसमें खिंच गई है. यूरोप परेशान है और एशिया चिंतित है. छोटे देश सबसे ज्यादा दबाव में हैं. हर कोई इस खेल का असर झेल रहा है, लेकिन कोई खुलकर बोल नहीं पा रहा. हर देश अपने हित देख रहा है. गठजोड़ बदल रहे हैं. पुराने रिश्ते कमजोर पड़ रहे हैं. नई रणनीतियां बन रही हैं. दुनिया एक नए संतुलन की तलाश में है.

क्या अब अगला कदम और खतरनाक होगा

अब सवाल यही है कि आगे क्या होगा क्या यह दबाव और बढ़ेगा. क्या हालात और बिगड़ेंगे या कोई रास्ता निकलेगा. हर फैसला बड़ा असर डाल सकता है. यही वजह है कि यह जंग सबसे अलग है. अब कूटनीति की परीक्षा है. एक गलत कदम हालात बिगाड़ सकता है. बातचीत का रास्ता खुला है, लेकिन मुश्किल है. तनाव लगातार बढ़ने से हर दिन नया मोड़ ला सकता है.

क्या सांस पर कब्जे की ये लड़ाई खत्म होगी

अभी यह लड़ाई जारी है. दोनों तरफ दबाव बना हुआ है. कोई पीछे हटना नहीं चाहता, लेकिन लंबे समय तक यह संभव नहीं है. कहीं न कहीं संतुलन टूटेगा और वहीं से अगला अध्याय शुरू हो जाएगा. यही इस जंग की असली कहानी है. यह लड़ाई थकान भी लाएगी। दोनों पक्षों पर असर पड़ेगा. समझौते की गुंजाइश बनी रहेगी, लेकिन शर्तें आसान नहीं होंगी. अंत कब होगा, यही सबसे बड़ा सवाल है.