menu-icon
India Daily

अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं ईरान, पुतिन ने डेढ़ घंटे तक ट्रंप से फोन पर की बातचीत

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहा तनाव अब संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच चुका है. वहीं दूसरी ओर से इस जंग को शांत करवाने के लिए शहबाज शरीफ के बाद व्लादिमीर पुतिन भी मैदान में आ गए हैं.

auth-image
Shanu Sharma

ईरान-अमेरिका के बीच जंग थमता नजर नहीं आ रहा है. एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लगातार धमकी दे रहे हैं, वहीं ईरान ट्रंप को लगातार जवाब दे रहा है. न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर लगातार दोनों देशों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है. 

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है. ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसके जहाजों को जब्त करके समुद्री डकैती की है. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका ने दो जहाजों को कब्जे में लिए है और लगभग 38 लाख बैरल तेल को कब्जे में ले लिया है. वहीं दूसरी ओर इस जंग को लेकर ट्रंप और पुतिन ने लगभग डेढ़ घंटे तक फोन पर बातचीत की है. मिडिल ईस्ट के मुद्दे को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.