T20 World Cup 2026

अपने ही सेफ हाउस में कैसे जान गंवा रहे हैं भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी, जानिए पूरी लिस्ट

India's most wanted terrorists: शनिवार को हाफिज सईद के सबसे करीबी कैसर फारूख की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ऐसा ट्रेंड बीते कुछ समय से देखा जा रहा है जिसमें भारत विरोधी गतिविधियों और आतंक फैलाने वाले लोगों का एक-एक करके सफाया हो रहा है.

Shubhank Agnihotri

 India's most wanted terrorists:  बीते शनिवार को आतंकियों के सेफ हाउस कहे जाने वाले पाकिस्तान में मुफ्ती कैसर फारूख की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.वह  हाफिज सईद के चहेते लोगों में से एक था. कैंसर की यह कोई पहली हत्या नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी सरजमीं पर भारत के दुश्मनों को ठिकाना लगाने का एक नया ट्रेंड सामने आया है. भारत से बाहर रहकर देश में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के अब आतंकियों के दिन लद चुके हैं. उनके ऊपर हमेशा मौत का खतरा मंडराता रहता है. आतंकियों का सेफ हाउस माना जाने वाला अपने आकाओं को हाइटेक सिक्योरिटी देने पर मजबूर है फिर भी उनकी जान नहीं बच पा रही है. अब दहशत फैलाने वाले खुद ही दहशत में जीने को मजबूर हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन आतंकियों को रहस्यमयी तरीके से ठिकाने कौन लगा रहा है. जान गंवाने वाले आतंकियों के साथियों का आरोप है कि यह सारा काम भारतीय खुफिया एजेंसियों के इशारे पर हो रहा है. भारतीय खुफिया एजेंसियों के एजेंट अपना काम चुपचाप तरीके से कर मिशन को अंजाम दे रहे हैं.


आतंकियों में मची खलबली 


मजेदार बात यह है कि जान गंवाने वाले केवल पाकिस्तान के ही आतंकी नहीं हैं, बल्कि इसमें खालिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं. इन सबके मारे जाने का पैटर्न लगभग एक जैसा ही है. खालिस्तान कमांडो फोर्स का मुखिया परमजीत सिंह पंजवड़ पाक की पनाह में था. इस साल मई माह में अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद कनाडा में 18 जून को कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

दहशत फैलाने वाले दहशत में 


भारत विरोधी गतिविधियों, आतंकवाद और अलगाववाद फैलाने का काम कर रहे इन आतंकियों की सूची लंबी है जिन्हें बीते कुछ माह में मौत की नींद सुलाया गया है. यह वह आतंकी हैं जिन्हें नफरत और आतंक फैलाने में मजा आता था आज वही आतंकी अपनी जान बचाने को सेफ हाउस तलाश रहे हैं और इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि सेफ हाउस भी उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में अपने हाथ पीछे खींच रहा है.जानिए आतंकियों की इस लंबी फेहरिस्त के बारे में..

- जहूर मिस्त्री भारतीय एयरलाइन्स IC-814 को किडनैप करने का मुख्य आरोपी था. इसकी इस साल कराची में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

- रिपुदमान सिंह मलिक पर 1985 में एयर इंडिया के  विमान को अपहरण करने में सामने आया था. इस घटना में फ्लाइट में सवार सभी लोग हवा में ही मारे गए थे. इसकी कनाडा के सरे शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


- मोहम्मद लाल इसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का ऑपरेटर माना जाता था.इसकी पिछले साल मई में नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


- खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह संधू  के  ऊपर 2021 में  पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर पर हमले का आरोप था. इसकी लाहौर के एक अस्पताल में ड्रग ओवरडोज की वजह से मौत हो गई.


- बशीर अहमद पीर हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर इसकी पाक के रावलपिंडी में गुमनाम कातिलों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.

- सैयद खालिद राजा कश्मीर के आतंकी संगठन अल-बद्र का कमांडर था. यह अज्ञात हमलावरों की फायरिंग में कराची में मारा गया.


- इम्तियाज आलम यह हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था. रावलपिंडी में गुमनाम लोगों ने इसकी गोली मारकर हत्या कर दी.


- एजाज अहमद अहंगर इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर के लिए आतंकियों की भर्ती करता था. अफगानिस्तान में इसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

- सैय्यद नूर को पाक के प्रांत खैबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

- परमजीत सिंह पंजवार खालिस्तान कमांडो फोर्स का चीफ था. हमलावरों ने इसे 6 मई को गोलियों से छलनी कर दिया.


- अवतार सिंह खंदा ब्रिटेन के बर्मिंघम में संदिग्ध हालात में इसकी मौत हो गई. मौत की वजह जहर बताया गया.

- हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारे के बाहर इसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.


- सरदार हुसैन की सिंध प्रांत के नवाबशाह में गोली मारकर हत्या कर दी गई.


- रियाज अका अबू कासिम कश्मीरी यह मोहम्मद आजम लश्कर ए तैयबा का कमांडर का बेटा था. इन दोनों रावलकोट की एक मस्जिद के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई.


- जियार रहमान हिजबुल मुजाहिद्दीन का लीडर जिसकी सितंबर माह में कराची में गोली मारकर हत्या की गई.

- मुफ्ती मोहमम्द कैसर,लश्कर ए तैयबा का फाउंडिंग मेंबर में से एक बीते शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार ठिकाने लगा दिया.



क्या मोसाद के तर्ज पर काम कर रही है RAW

इजरायल की खुफिया एजेंसी को दुनिया की सबसे खतरनाक एजेंसियों में से एक माना जाता है. इसके एजेंट पूरी दुनिया में अपने मिशन को इस तरह अंजाम देते हैं कि किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगती है. मोसाद ने इस तरह के ऑपरेशन की देशों में अंजाम दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस बार भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ मोसाद की तरह अपने दुश्मनों को चुन-चुन कर खत्म कर रही है.

 

यह भी पढ़ेंः चिकित्सा के नोबेल प्राइज का आज होगा एलान, 55 साल पहले भारतवंशी हरगोविंद खुराना को मिला था यह सम्मान, इस तरह से देख सकेंगे ऑनलाइन